काहिरा। मिस्र पुलिस ने शनिवार को अलग-अलग अभियान चलाकर 40 आतंक वादियों को मार गिराया है। मिस्र के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि पुलिस ने यह अभियान गीजा के पिरामिडों के नजदीक सडक़ किनारे हुए एक बम विस्फोट में वियतनाम के 3 पर्यटकों और उनके गाइड की मौत के बाद इस अभियान को गति दी गई।
बयान में कहा गया कि गीजा में 2 जगहों पर कार्रवाई में 30 आतंकियों को मार डाला गया, जबकि अशांत उत्तरी सिनाय में बाकी बचे 10 की मौत हुई। बताया गया है कि अधिकारियी इस सूचना के बाद सक्रिय हुए कि संदिग्ध आतंकी पर्यटन स्थलों और चर्चों पर सिलसिलेवार हमले की योजना बना रहे थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आपको बताते जाए कि शुक्रवार को गीजा में पर्यटकों की एक बस सडक़ किनारे
हुए बम विस्फोट की चपेट में आ गई थी। इस हमले में छुट्टी मनाने आए 3
वियतनामी पर्यटक और उनके एक मिस्री गाइड की मौत हो गई।
ये पर्यटक काहिरा के बाहर गीजा की पिरामिडों के पास यात्रा कर रहे थे।
ये भी पढ़ें - अजब- गजबः बंद आंखों से केवल सूंघकर देख लेते हैं ये बच्चे