मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट देखी गई। सेंसेक्स दोपहर तक 600 अंकों से ज्यादा की गिरावट हो गई। निफ्टी में भी 190 अंकों से ज्यादा की गिरावट तक हो गई। इससे पहले कारोबार का प्रारंभ लाल निशान हुआ। सेंसेक्स करीब 50 अंकों की गिरावट के साथ तो निफ्टी 10.950 के नीचे पर खुला। दोपहर 2 बजकर चालीस मिनट पर सेंसेक्स 625.58 अंकों की गिरावट के साथ 35,806 पर और निफ्टी 193.35 अंकों की गिरावट के साथ 10,758 पर कारोबार रहा है।
जानकारों की माने तो अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मेक्सिको पर सुरक्षा दीवार के लिए कोष मांगे जाने पर विवाद के चलते अमेरिका में संघीय सरकार का कामकाज बंद होने से एशियाई बाजार में गिरावट देखी गई है।
आपको बताते जाए कि इससे पहले बाजार खुलने पर देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को गिरावट का रुख है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.48 बजे 19.12 अंकों की गिरावट के साथ
36,412.55 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 14.20 अंकों की कमजोरी के साथ
10,937.50 पर कारोबार करते देखे गए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक
सेंसेक्स सुबह 17.6 अंकों की मजबूती के साथ 36,449.27 पर जबकि नेशनल स्टॉक
एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.45
अंकों की कमजोरी के साथ 10,944.25 पर खुला।
ये भी पढ़ें - अजब- गजबः बंद आंखों से केवल सूंघकर देख लेते हैं ये बच्चे