जेडीए रियायती दरों पर उपलब्ध कराएगा बड़े पौधे, पांच स्थानों पर मिलेंगे

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 27 जुलाई 2018, 7:59 PM (IST)

जयपुर। जयपुर शहर को जन सहयोग से हरा-भरा बनाने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 30 जुलाई से पौधा वितरण का कार्य शुरू किया जा रहा है। पौधों का वितरण ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर करवाया जाएगा।
जेडीए द्वारा 20 हजार 800 पौधों का वितरण किया जाएगा। प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति को (लगभग 10 फीट ऊंचाई के पौधे) 50 रुपए प्रति पौधे रियायती दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। एक व्यक्ति या एक परिवार को अधिकतम 5 पौधे आई.डी.प्रूफ प्रस्तुत करने पर दिए जाएंगे। पौधों का वितरण 5 स्थानों पर होगा। इसके तहत जवाहर सर्किल पर 4300 पौधे, सेंट्रल पार्क पर 4500 पौधे, वैशाली नर्सरी पार्क पर 4500 पौधे, स्वर्ण जयंती पार्क विद्याधर नगर पर 3000 पौधे तथा त्रिवेणी नगर सामुदायिक केन्द्र पर 4500 पौधों का वितरण होगा।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जेडीए द्वारा उपलब्ध करवाए जाने वाले पौधों में नीम, करंज, मोलश्री, अमलताश, पिलखन, अशोक, केशियाश्यामा, अर्जुन, जामुन, कचनार, शीशम, जकरण्डा, पेल्टाफार्म, एलस्टोनिया, टेबूबिया इत्यादि प्रजातियां शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें - गजब का टैलेंट, पैरों से पत्थर तराश बना देते हैं मूर्तियां

इस संबंध में अधिक जानकारी वरिष्ठ उद्यानविज्ञ, कमरा नं. एनबी-एसएफ-204, तृतीय फ्लोर, जेडीए दूरभाष नं-0141-2577666 से प्राप्त की जा सकती है।

ये भी पढ़ें - यहां पकौडे और चटनी के नाम रामायण के किरदारों पर