प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 15 जुलाई 2018, 7:07 PM (IST)

करौली। जिला मुख्यालय पर ब्राह्मण समाज की तरफ से रविवार को प्रतिभावान छात्र छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में 80% से अधिक अंक लाने वाले 10वी और 12वी कक्षा के 210 छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में करौली समाज अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय, महामंत्री शांतनु पाराशर, मुकेश सारस्वत, शंभू दयाल शर्मा, परसोत्तम लाल शर्मा सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर समाज अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा से समाज आगे बढ़ता है और प्रतिभावान युवा ही समाज की असली संपदा है। उन्होंने कहा कि समाज में प्रतिभा की कमी नही है। परीक्षा में फेल या कम अंक वाले हतोत्साहित ना हो। हर किसी में कोई ना कोई प्रतिभा और कला जरूर होती है। जिसे निखारने और रोजगार के भी समाज बंधुओं के साथ प्रयास किये जायेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


यह भी पढ़े : मिसाइलमैन डॉ. कलाम के 10 अनसुने किस्से