दुनिया का सबसे छोटा आइलैंड, साइज जानकर हो जाएंगे हैरान

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 11 जुलाई 2018, 4:01 PM (IST)

नई दिल्ली। दुनिया में कई ऐसी जगह है, जो अपनी खूबसूरती के दम पर लोगों का मन मोह लेती हैं। फिर चाहे वह पहाड़ी क्षेत्र हो या फिर समुद्री क्षेत्र हो। वैसे तो दुनिया में बहुत से खूबसूरत आईलैंड मौजूद हैं। लेकिन कुछ ऐसे आईलैंड भी है जिनके बारे में लोगों को पता ही नहीं होता है।

ऐसे ही एक आइलैंड के बारे में हम आपको बताने जा रहे जिसके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यह आइलैंड इतना छोटा है कि इसका साइज जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह आइलैंड न्यूयॉर्क के एलेक्जेंड्रिया बाय के पास स्थित है। इस आइलैंड को दुनिया का सबसे छोटा आइलैंड कहा जाता है, जिसका नाम है ‘जस्ट रूम इनफ’। इस आइलैंड पर केवल एक घर और एक पेड़ ही मौजूद है, अब आप इसी बात से अंदाजा लगा लें कि इसका साइज कितना होगा।

ये भी पढ़ें - तस्वीरों में देखें,धरती पर मौजूद 20 खूबसूरत रास्ते

जानकारी के मुताबिक इस आइलैंड का साइज एक टेनिस कोर्ट के बराबर है। इस आइलैंड का एरिया 3300 स्क्वायर फीट है। बता दें कि पूरी दुनिया में करीब 2000 से ज्यादा आइलैंड मौजूद हैं और ये आइलैंड भी उनमें से एक ही है।

ये भी पढ़ें - पैंट-शर्ट पहनने के कारण लड़कियां नहीं बन सकती मां!

यहीं नहीं अपने इस साइज को लेकर यह आइलैंड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करवा चुका है। बताते चलें कि जस्ट रूम इनफ से पहले दुनिया के सबसे छोटे आइलैंड का खिताब बिशप रॉक के नाम था।

ये भी पढ़ें - अनोखा गांव, जहां हर घर में है हवाई जहाज

जस्ट रूम इनफ आइलैंड पर पहले कुछ भी नहीं था और से ‘हब आइलैंड’ के नाम से जाना जाता था, लेकिन साल 1950 में इसे एक परिवार ने खरीद लिया और यहां पर एक घर बनवाने के साथ ही एक पेड़ लगवा दिया।

ये भी पढ़ें - इस मंदिर में चढ़ाई जाती है चप्पलों की माला