प्री-मानसून: रिमझिम के तराने लिए आई बरखा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 27 जून 2018, 09:42 AM (IST)

जयपुर। मानसून पूर्व की बारिश ने बुधवार को जयपुर में फुहारें बिखेरीं। कभी तेज तो कभी हल्की। रुक-रुक कर रिमझिम के तरानों का दौर चलता रहा। सुबह करीब 8 बजे बारिश शुरू हुई। जयपुर के आसमान में पिछले दो दिनों से बादल छाये हुए थे। बुधवार सुबह आखिरकार ये बरस गए।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इधर मौसम विज्ञानियों में मानसून को लेकर असमंजस है। पहले कहा जा रहा था कि राजस्थान में मानसून जुलाई के पहले सप्ताह बाद आएगा। इसके बाद कहा गया कि 29 जून को मानसून आएगा। अब कहा जा रहा है कि अगले 24 घंटे में राजस्थान में मानसून प्रवेश कर जाएगा।

ये भी पढ़ें - इस गांव में अचानक लग जाती है आग, दहशत में लोग

जयपुर में 1 से 2 जुलाई तक मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। मौसम विज्ञानियों ने इस बार प्रदेश में छह प्रतिशत तक ज्यादा बरसात होने के अनुमान जताया है। इन दावों के बीच उदयपुर संभाग में मानसून पूर्व की झमाझम बारिश हो रही है।

ये भी पढ़ें - राजस्थान में जन्मा मेंढक जैसा बच्चा