सिंदूर
हर विवाहित महिला के सुहाग की निशानी होता है। हिंदू मान्यता के अनुसार,
विवाहिताओं के प्रतिदिन मांग में सिंदूर लगाने से उनके पति की उम्र लंबी
होती है। वहीं सही तरीके से सिंदूर लगाने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बना
रहता है और दोनों के रिश्ते के बीच दरार नहीं आती है। वहीं ये विवाहिताओं
को अनेक तरह की बुरी बलाओं से भी बचाकर रखता है।
पहले महिलाएं सीधी मांग
में आधे सिर तक सिंदूर लगाती थीं लेकिन अब इसका फैशन बदल गया है और आजकल
विवाहिताएं केवल माथे पर सिंदूर की एक छोटी सी लाइन बना लेती हैं। वहीं
जहां पहले सूखे सिंदूर का प्रयोग किया जाता था अब ज्यादातर महिलाएं मांग
में सिंदूर की जगह लिक्विड सिंदूर लगाने लगी है। आपको बता दें कि सिंदूर को
किसी भी तरीके से लगाना सही नहीं होता है हिंदू धर्म में सिंदूर कैसे
लगाया जाए इसके बारे में भी बताया गया है। आइए आपको बताते हैं कैसे लगाना
चाहिए सिंदूर।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यदि आप एक हिन्दू परिवार से हैं और एक विवाहित स्त्री भी हैं, तो सिंदूर का
क्या महत्व होता है यह हमें आपको समझाने की जरूरत नहीं है। हिन्दू परिवार
की महिलाओं के लिए सिंदूर किसी भी अन्य वस्तु से बढक़र है।
सुहागन स्त्री को
अपनी मांग में सिंदूर इस तरह से लगाना चाहिए, जिससे वो प्रत्यक्ष सभी को
दिखाई दे। लेकिन बदलते वक्त के दौर में आजकल ऑफिस जाने वाली विवाहिताएं कुछ
इस तरीके से सिंदूर लगाती हैं कि वह किसी को दिखाई ही नहीं देता है। आपको
बता दें कि ये सही नहीं है। सिंदूर माथे पर हमेशा दिखता हुआ लगाना चाहिए।
ये भी पढ़ें - इन मंत्रों का करें जाप, पढ़ाई में मिलेगी शर्तिया सफलता
शास्त्रों के अनुसार सिंदूर को हमेसा सीधी मांग में ही लगाना चाहिए, बिना मांग निकाले या उल्टी मांग में सिंदूर लगाना सही नहीं माना जाता है। गीला सिंदूर लगाने के बजाय सूखा सिंदूर लगाना चाहिए, इसी के साथ सिंदूर को सीधी मांग में आधे माथे तक लगाना चाहिए।
ये भी पढ़ें - ये तीन चीजें करती हैं मां लक्ष्मी को आने को विवश
हिन्दू मान्यताओं के अनुसार यदि पत्नी के मांग के बीचो-बीच सिंदूर लगा हुआ
है, तो उसके पति की अकाल मृत्यु नहीं हो सकती है।माना जाता है कि यह
सिंदूर उसके पति को संकट से बचाता है।
एक और मान्यता के अनुसार जो स्त्री
बीच मांग में सिंदूर लगाने की बजाय किनारे की तरफ सिंदूर लगाती है, उसका
पति उससे किनारा कर लेता है। इन पति-पत्नी के आपसी रिश्तों में मतभेद ही
बना रहता है।
ये भी पढ़ें - इन राशियों की लडकियां किसी को भी कर सकती हैं आकर्षित, जानें कैसे!
हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, यदि स्त्री के बीच मांग में सिंदूर भरा है और
सिंदूर भी काफी लंबा लगाती है, तो उसके पति की आयु लंबी होती है।
ये भी पढ़ें - नाम का अक्षर बदलने से बदल सकता है भाग्य