अमेरिकी ड्रोन हमले में तहरीक-ए-तालिबान सरगना फजल मुल्ला की मौत

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 15 जून 2018, 10:08 AM (IST)

वॉशिगटन। अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन के बाद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के सरगना मुल्ला फजलुल्ला को ड्रोन हमले में मार गिराया है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने उसे ठिकाने पर ड्रोन से हमला करने की पुष्टि की है। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकी मुल्ला फजल उल्ला को निशाना बनाते उस अमेरिकी सेना के ड्रोन से हमला किया गया है।

अमेरिकी रक्षा विभाग ने वॉयस ऑफ अमेरिका को इस बात की पुष्टि की है कि ये कार्रवाई अफगानिस्तान में पाकिस्तान की सीमा से सटे उसके ठिकाने पर एक बार फिर ड्रोन हमला किया। अमेरिकी सेना ने इसकी पुष्टि की है। एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस ड्रोन हमले में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकी मुल्ला फजल उल्ला के मारे जाने की खबर है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

अमेरिकी सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल मार्टिन ओडोनेल ने बताया कि कुनार प्रांत में आतंकरोधी कार्रवाई में 13 जून को ये हमला किया गया। हालांकि पेटागन के अधिकारियों ने हमले की सफलता पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

आपको बता दें कि मुल्ला ने 2014 में पेशावर में आर्मी पब्लिक स्कूल पर हमला किया था जिसमें 151 बच्चों की मौत हो हो गई थी। इसके अलावा उसने नोबल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफजई को मारने का आदेश दिया था।

ये भी पढ़ें - फलों से मिठाईयां बनाने के गुर सीख रहीं महिलाए्ं