करौली। जिला मुख्यालय स्थित राजीव गांधी खेल संकुल में जिला क्रिकेट संघ द्वारा 13 दिवसीय आवासीय क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आज शुभारम्भ हुआ। क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ जिला कलेक्टर अभिमन्यु कुमार और राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के पूर्व चेयरमैन शिवचरण माली ने क्रिकेट पिच पर बल्लेबाजी कर किया। इस दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी व खिलाड़ी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर ने युवाओं से शिक्षा के
साथ-साथ खेलों पर ध्यान देने की अपील की। जिला कलेक्टर ने कहा कि स्वस्थ
शरीर में ही स्वस्थ दिमाग निवास करता है। आजकल खेलों में भी अच्छा कैरियर
बनाया जा सकता है। अब खेलों में भी काफी विकास हुआ है।
ये भी पढ़ें - ठाकुरजी की बदली दिनचर्या, ओढ़ी रजाई, भोग में गर्म दूध के साथ गोंद के लड्डू
करौली जैसी पिछड़ी
जगह पर इस तरह के शिविरों का आयोजन होना करौली की खेल प्रतिभा के लिए अच्छे
संकेत हैं। इस दौरान उन्होंने जिला क्रिकेट संघ की समस्याओं के लिए समाधान
का भी आश्वासन दिया। इस दौरान क्रिकेट खिलाड़ियों ने राजीव गांधी खेल
संकुल के लिए रास्ते और अन्य सुविधाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ये भी पढ़ें - इस पत्थर से दही जमाते हैं गांव के लोग
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य क्रीड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष शिवचरण माली ने राजीव गांधी खेल संकुल के लिए रास्ते व अन्य समस्याओं को लेकर की जिला कलेक्टर का ध्यान आकर्षित किया।
ये भी पढ़ें - लकवे के मरीज यहां से जाते है ठीक होके