फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का मोशन पोस्टर रिलीज...

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 24 मई 2018, 5:01 PM (IST)

मुंबई। फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म का यह नया मोशन पोस्टर देखने के बाद टाइगर श्रॉफ के फैंस के बीच फिल्म को देखने की एक्सइटमेंट बढ़ जाएगी। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' यह मोशन पोस्टर टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और अनन्या पांडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फिल्म के तीनों लीड स्टार पोस्टर में बेहद बिंदास अंदाज में नजर आ रहे हैं।

बता दें कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' टाइगर श्रॉफ को छोड़कर बाकी दोनों एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म है। यह फिल्म साल 2012 में आई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की फ्रेंचाइजी है। इस फिल्म को पुनीत मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि फिल्म में वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा कैमियो करेंगे। हालांकि इस बारे में कोई भी पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।

पता हो कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से वरुण धवन ,सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आज भी कुंवारी हैं लेकिन क्यों

ये भी पढ़ें - Special: इन अभिनेत्रियों के साथ थे रणवीर सिंह के अफेयर के चर्चे

ये भी पढ़ें - क्या आपने देखी पूनम ढिल्लन की बेटी की गॉर्जियस तस्वीरें