मुंबई। बॉलीवुड की
चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट की इन
दिनों अपनी
फिल्म राजी
को लेकर
काफी चर्चा हो रही
है। वहीं
राजी फिल्म में आलिया की एकटिंग को खूब
पसंद किया
जा रहा
है। वहीं
फिल्म को
शानदार बिजनेस भी मिल
रहा है।
आपकों बता दें
कि आलिया की फिल्म राजी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर
100 करोड़ क्लब
में आने
को तैयार है। वहीं आलिया भट्ट इन दिनो फिल्म राजी की सफलता का जश्न मना रही है ।
वहीं
दूसरी ओर
कास्टिंग काउच का मुद्दा काफी समय से बॉलीवुड में चल रहा है और हाल ही मे इस मामले मे अपनी अपनी राय देने की सेलेब्रेटीज की बाढ़ ऐसी आ गई थी। बता दे कि इस बार इस मामले में आलिया भट्ट ने अपनी राय रखी है। आलिया ने कहा कि इंडस्ट्री में ये सब होता ये काफी गलत बात है और ये रुकना चाहिए।
अगर किसी को कास्टिंग काउच से फायदा होता है तो लोग ऐसा करते है। अगर आप इससे बचना चाहते है तो ये आपको ऊपर है क्योंकि ऐसा कुछ पता चलते ही आप अपने पैरेंट्स को इस बात की जानकारी दे सकते है या तो पुलिस में जाकर कंपलेन कर सकते है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आलिया भट्ट अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती है और हर सवाल का जवाब काफी ज्यादा खुलकर देती है। हाल ही में फिल्म राजी के लिए आलिया का काफी ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है और ये आलिया का अब तक का सबसे अच्छा अभिनय माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें - ममता ने प्यार की खातिर कबूला था इस्लाम,फोटोशूट, ड्रग्स, जोगन...विवादों से रहा खास नाता
आपको बता दें कि खुद महेश भट्ट ने आलिया की तारीफ की है और उनको इसके लिए मुबारकबाद दी है। फिलहाल आलिया भट्ट काफी ज्यादा खुश है क्योंकि उनकी फिल्म काफी ज्यादा चल रही है लोग इसको पसंद कर रहे है।
ये भी पढ़ें - साडी क्विन: शिल्पा शेट्टी, आइए डालते हैं एक नज़र....
ये भी पढ़ें - बॉलीवुड के रहस्य जो आज भी हैं एक पहेली!