सवाई माधोपुर। जिला उप कारागृह की महिला जेल प्रहरी के साथ 11 मई को
हुई मारपीट और निलंबन का मामला गर्मा गया है। घटना के मामले में आज मीना समाज सहित अन्य समाज के लोग हुए
लामबंद वही पीड़िता धन बाई को न्याय दिलाने पर की महावीर पार्क में चर्चा
जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देने पहुंचे सभी आदिवासी दलित
समाज के लोग।
घटना के अनुसार महिला जेल प्रहरी धनबाई मीणा 11मई को अगले दिन लगाए
जाने वाली स्टाफ रजिस्टर में अपनी ड्यूटी देख रही थी। इस दौरान धनबाई
मीणा का साथी जेल प्रहरी मुकेश गुर्जर अचानक आकर धनबाई से रजिस्टर छीनते
हुए उसके साथ अभद्रता करने लगा। उसने जेलर जगदीश शर्मा के
समक्ष अपने आप को समर्पित करने की बात कही। पीड़िता
का आरोप है कि मुकेश गुर्जर ने मुझे ड्यूटी नहीं करने के एवज में जेलर के
समक्ष अपने आप को समर्पित करते हुए और उसके साथ अय्याशी करने के लिए कहा। इस बात का विरोध पीड़िता ने किया तो मुकेश गुर्जर ने धनबाई के गाल पर चांटा जड़ दिया। अन्य जेल
प्रहरी घटना स्थल पर पहुंचे और बीच बचाव किया लेकिन मुकेश गुर्जर उसके
साथ गंभीर मारपीट कर चुका था । जिसका मुकदमा दर्ज कराने जब पीड़िता महिला
थाने पहुंची तो महिला थाना अधिकारी ने पीड़िता को ही मेडिकल कराने भेजा और घटना के 12 घंटे बाद मुकदमा दर्ज नहीं किया। थानाधिकारी ने समझौते के लिए दबाव डाला।
आरोपी मुकेश गुर्जर
और कार्यवाहक जेलर जगदीश शर्मा ने घटना के तत्काल बाद ही ऑफिस के फोन से
ही मानटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराया जिस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए
मांडल थाना पुलिस ने पीड़िता को घटनास्थल पर बचाने वाले
विजेंद्र सिंह मीणा जेल प्रहरी और पृथ्वीराज जेल प्रहरी को करीब 5 घंटे तक
थाने में बैठाए रखा। ऐसे में इन दोनों जेल प्रहरी
सिपाहियों को महिला को बचाना भी भारी पड़ गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पूरी घटना के
बाद जब जेल अधीक्षक सवाई माधोपुर पहुंचे तभी जेल अधीक्षक द्वारा महिला
पीड़िता धनबाई, विजेंद्र सिंह मीणा को निलंबित कर दिया गया। उनके
साथी जेल प्रहरी पृथ्वीराज को अन्यत्र लगा दिया गया। ऐसे में न्याय नहीं
मिलने से महिला पीड़ित और बचावकर्ता जेल प्रहरी विजेंद्र मीणा न्याय की
तलाश में दर दर भटक रहे हैं। लोगों का कहना है कि सवाई माधोपुर जिला उप
कारागृह में चौथ वसूली सहित अन्य अवैध मामले की शिकायत इन सिपाहियों द्वारा
6 अप्रैल को उच्च स्तर पर की गई थी। यहां तक की जिले के प्रशासनिक
अधिकारी जिला कलेक्टर सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को भी मामले से अवगत
कराया गया था जिसके बाद इन जेल प्रहरियों की सुनवाई करते हुए 9 अप्रैल की
रात अचानक उच्च स्तरीय जांच कमेटी ने जांच की जिसमें जेलर द्वारा मुलजिमों को जेल में मोबाइल उपलब्ध कराना, व अन्य अवैध
गतिविधियां सामने आई। कमेटी ने तत्कालीन जेलर नंदकिशोर शर्मा को उप कारागृह से
हटा दिया। जगदीश शर्मा को कार्यवाहक जेलर बनाया गया। इन पर जेल में
भ्रष्टाचार फैलाने और कैदियों को शरण देने वाली बातें सामने आई।
आज महावीर पार्क में समाज सहित अन्य लोगों ने पीड़िता की गुहार पर बैठक
आयोजित की और न्याय के लिए आंदोलन कि जिला प्रशासन को चेतावनी दी। समाज के लोग लामबंद होकर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक
को ज्ञापन देने पहुंचे तो घंटों इंतजार करने के बाद भी नहीं पुलिस अधीक्षक
और नहीं जिला कलेक्टर का कोई प्रतिनिधि ज्ञापन लेने पहुंचा। ऐसे में
गुस्साए ग्रामीणों व समाज के लोगों ने जिला प्रशासन का बहिष्कार करते हुए
अल्टीमेटम दिया कि अब समाज जहां जिला प्रशासन को बुलाएगा वहीं आकर प्रशासन
को हमारा ज्ञापन लेना होगा ऐसे में फिर से महावीर पार्क में सभी लोग इकट्ठे
हुए और आगामी रणनीति तैयार करने के लिए कमेटी बनाई गई जिसमें 21 लोगों को
चुना गया। जिनके द्वारा आगामी 22 मई को चकेरी गांव अजनोटी बड़ी धाम पर स्थाई
रूप से आंदोलन करने के लिए रणनीति तैयार की।
ये भी पढ़ें - यहां दीपक की लौ के रूप में आकर स्थापित हुईं मां चामुंडा