मॉस्को। रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के चौथे कार्यकाल की शुरुआत से पहले शनिवार को विपक्षी नेताओं और सरकार विरोधी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किए। इस दौरान पुलिस ने विपक्षी नेता अलेक्साइ नेवेलनी और सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
पुतिन सोमवार को नए कार्यकाल के लिए पदभार संभालेंगे।
मार्च में वह भारी बहुमत से फिर राष्ट्रपति चुने गए थे। नेवेलनी ने रूस के करीब 90 शहरों में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।
वह पुतिन को तानाशाह जार (रूस का राजा) बताते हैं। नेवेलनी को प्रदर्शन स्थल मॉस्को के सेंट्रल पुश्किन्सक्या स्क्वायर पहुंचने के तुरंत बाद पकड़ कर वैन में ले जाया गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
युवाओं ने लगाए पुतिन स्वीकार नहीं के नारे
प्रदर्शन स्थल पर
युवाओं ने पुतिन के बिना रूस और पुतिन स्वीकार नहीं नारे लगाए।
प्रदर्शनकारियों को पुलिस बसों में भरकर ले गई। सेंट पीटर्सबर्ग,
येकाटेरिनबर्ग, सुदूर पूर्व और साइबेरिया में भी विरोध प्रदर्शन होने की
खबर है। मानवाधिकार संगठन ओवीडी इंफो के मुताबिक, पूरे रूस में करीब 350
लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है।
प्रशासन ने विरोध को गैरकानूनी बताया। उसने कहा कि विरोध के समय और स्थान की पहले से मंजूरी नहीं ली गई थी।
पुतिन ने नेवेलनी को अमेरिका के इशारे पर अराजकता फैलाने वाला उपद्रवी बताया है।
ये भी पढ़ें - सही समय पर दिखाने से एडी की बढ़ी हड्डी की सर्जरी से बच सकते है