ऐसा अक्सर हर लड़की के साथ होता है कि जब वो किसी को पसंद करती हैं तो उसकी
हर बात का खयाल रखती हैं। उसको कोई बात बुरी ना लगे इस बात का भी ध्यान
रखती हैं। कहने का मतलब ये है कि वो अपने प्यार को आगे बढ़ाने और मजबूत
करने में लाखों जतन करती हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि सिर्फ आप ही
क्यों? इन सभी बातों का ध्यान उसे भी रखना चाहिए। वो है कि किसी चीज में
रूची ही नहीं दिखाता। क्या आपने कभी सोंचा है कि वह ऐसी हरकत क्यों करता
है? कई लड़कियां इस चक्कर में कंफ्यूज हो जाती हैं कि लड़का उनसे प्यार
करता है लेकिन सच तो यह है कि वह उनसे टाइमपास कर रहा है। आइए जानते हैं इन
संकेतों से कि उसको आपमे कोई रूचि नहीं हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हर काम का जिम्मा सिर्फ आप पर
हर
बार कुछ भी प्लान करना हो या कहीं घूमने जाना हो सिर्फ आप ही प्लान करती
है। यहां तक की मैसेज करना या फिर एक दूसरे का हाल चाल लेने की बात, आप ही
हैं जो पहल करती हैं। दूसरी ओर आपका बॉयफ्रेंड है जिसे आपकी लाइफ में क्या
चल रहा है उसको इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
ये भी पढ़ें - पति की नजरों से गिर जाती है ऎसी महिलाएं
किसी से नहीं मिलवाया
आप
भले ही उसके साथ महीनों से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन एक बात जो देखने वाली
है वह यह है कि ना तो उसने आपको अपने खास दोस्तों से मिलवाया है और ना ही
अपनी फैमिली से। यह दिखाता है कि वह अपनी चाल में आपको फंसा रहा है इसलिये
ऐसे आदमी के साथ लंबे रिश्ते में ना ही बंधे तो अच्छा है।
ये भी पढ़ें - स्लिम और हॉट दिखने के लिए आजमाए यह टिप्स
दिन भर दूर रहता है
केवल रात में ही आती है उसको आपकी
याद आती है। हो सकता है आपकी सेक्स लाइफ अच्छी हो। वह आपसे दिनभर दूर रहता
है और केवल रात में ही आपसे मिलता है? उसे आपकी लाइफ में कोई दिलचस्पी
नहीं है, वह तो बस अपनी जरुरत को पूरा करने के लिये आपके साथ रहता है। इस
इशारे को समझे और इस रिश्ते से बाहर निकलें।
ये भी पढ़ें - असरदार तरीका गुस्सा और फ्रस्ट्रेशन निकालने का
बड़ी-बड़ी बातें करना
आपको
नहीं पता कि वह सीरियस है भी या नहीं वह रोज भविष्य के बारे में बड़ी
बड़ी बातें करता है जो कि आपको सोंचने पर मजबूर कर देता है कि क्या यह
हमारे रिश्ते को लेकर सीरियस है या नहीं। आप अंधकार में हैं और वह ना तो
साफ बात करता है और ना ही कुछ प्लान बनाता है।
ये भी पढ़ें - जानिए, दिमाग कैसे रोकता है गैरजरूरी सूचनाएं