जयपुर। बाबाश्री कल्याणदास महाराज के सान्निध्य में श्रीनिम्बार्क कृष्ण बिहारी भगवान के द्वितीय पाटोत्सव के मौके पर सेवा कुंज आश्रम, सेक्टर-23, प्रताप नगर में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में मंगलवार को नंदोत्सव मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने नंद के आनंद भयो..., यसोदा जायो ललना... जैसे बधाई गीतों के बीच खिलौने, मेवे व फल की उछाल लूटी।
इस मौके पर व्यास पीठ से भागवताचार्य कृष्णकांत महाराज ब्रजवासी ने कहा कि धरती पर जब-जब भी अत्याचार बढ़ता है, तब-तब धर्म की स्थापना के लिए अवतारी पुरुष जन्म लेते हैं। शाम को राधासर्वेश्वर रास मंडल के स्वामी भुवनेश्वर वशिष्ठ के निर्देशन में रासलीलाओं को मंचन किया जा रहा है। प्रवक्ता गजानंद अग्रवाल ने बताया कि 30 मार्च को हवन पूर्णाहुति, 31 को ठाकुर श्री निम्बार्क बिहारी का पाटोत्सव व हनुमान जयंती मनाई जाएगी।
आगे तस्वीरों में देखें...
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ये भी पढ़ें - यहां एक मुस्लिम ने दी थी गायों की रक्षा में जान