देखें सलमान खान के ये लुक्स..जिन्होंने फैंस के दिल में बनाई जगह......

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 20 मार्च 2018, 2:56 PM (IST)

मुंबई। 2018 में बॉलीवुड के कई स्टार्स अपनी बड़ी-बड़ी फिल्में लेकर आ रहे हैं। सलमान खान इस साल भी कुछ तूफानी करने के मूड में दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म रेस 3 का पहला लुक आया है। इस लुक में एक बार फिर सलमान खान अपने एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के किरदार का नाम होगा सिकंदर.. हाथ में पिस्तौल थामे सलमान काफी शानदार लग रहे हैं। वहीं, फिल्म के बाकी कास्ट ने भी काफी स्टाइल में सलमान को इंट्रोड्यूस किया है। लुक्स की बात करें तो सलमान खान बॉलीवुड के ट्रेंड सेटर रहे हैं। आगे तस्वीरें में देखें सलमान खान के वो लुक्स जिन्होंने तबाही मचा दी थी और सभी को दीवाना बना दिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

तेरे नाम- फिल्म तेरे नाम में सलमान खान का वो हेयर स्टाइल बेहद बदसूरत लगा लेकिन फिर भी इस हेयर स्टाइल के पीछे लोग ऐसे पागल हुए कि फिल्म आने के बाद हर दूसरा आदमी इसी हेयर स्टाइल में नजर आता था।

ये भी पढ़ें - इन बॉलीवुड Beauties का राज है Yoga, क्योंकि जो फिट है वही हिट है

हम आपके हैं कौन- फिल्म हम आपके हैं कौन में शरारती देवर के किरदार में सलमान सभी को इतने भाए कि फिल्म का गुलेल मारने वाला सीन सुपरहिट हो गया।

ये भी पढ़ें - जानिये, बिपाशा बासु के चर्चित लव अफेयर्स के बारे में

कुछ कुछ होता है- कुछ कुछ होता है में सलमान ने सारे लड़कों को जेंटलमैन की सही परिभाषा समझाई और लोगों ने उसे फॉलो भी किया। इस फिल्म में उनका जेंटलमैन लुक एक बार फिर ऑडिएंस को भा गया।

ये भी पढ़ें - सोहा के बेबी शॉवर की आई तस्वीरें, तैमूर की क्यूटनेस के हो जाएंगे कायल

प्यार किया तो डरना क्या- वहीं फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में सलमान खान का शर्टलेस लुक हर किसी को पागल कर गया।

ये भी पढ़ें - अभिषेक ने ऐश्वर्या को ऐसे किया था प्रपोज, तब मानी थी

बॉडीगार्ड- फिल्मबॉडीगार्ड में सलमान खान बेहद हैंडसमबॉडीगार्ड के किरदार में दिखे। हमेशा की तरह उनका ये लुक भी सभी को दीवाना बना गया।



टाइगर जिंदा है- टाइगर जिंदा है में सलमान खान रफ टफ लुक में नजर आए। ये लुक सलमान खान का अब तक का सबसे ज्यादा पसंद किया गया लुक है।



दबंग- फिल्म दबंग में चुलबुल पांडे और उसका चश्मा लगाने का स्टाइल ऐसा वायरल हुआ कि लोग बावले हो गए।

ये भी पढ़ें - ये एक्ट्रेस है दुनिया की सबसे परफेक्ट फिगर वाली महिला!

बजरंगी भाईजान- फिल्म बजरंगी भाईजानेमं कुर्ता पायजामा पहने सीधे-सादे सलमान खान ने एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया। हम साथ-साथ हैं- शर्माते हुए सलमान खान हर लड़की का क्रश हैं। इस फिल्म में साधारण और शर्मीले से लड़के किरदार में सलमान खान सभी को भा गए। सुलतान- फिल्म सुलतान में सलमान खान का पहलवान लुक हर किसी को इंस्पायरिंग लगा।

ये भी पढ़ें - सोहा के बेबी शॉवर की आई तस्वीरें, तैमूर की क्यूटनेस के हो जाएंगे कायल