कांग्रेस के शक्ति प्रोग्राम की लॉन्चिंग के लिए बैठक का आयोजन

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 11 मार्च 2018, 3:36 PM (IST)

करौली। कांग्रेस की ओर से शक्ति प्रोग्राम की लॉन्चिंग के लिए जिला मुख्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश माली, पूर्व मंत्री रामस्वरूप मीणा, उपसभापति नफीस अहमद सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस मौके पर पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को शक्ति कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी गई, साथ ही कार्यकर्ताओं को और आमजन को अधिक से अधिक संख्या में शक्ति से जोड़ने पर जोर दिया गया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मामू ने कार्यकर्ताओं को मतभेद भुलाकर आमजन के बीच पार्टी की रीति नीतियों के प्रचार का संदेश। वरिष्ठ कार्यकर्ता नफीस अहमद में विधानसभा उप नेता प्रतिपक्ष रमेश मीणा द्वारा आम जनता के लिए किए जा रहे धरने की सराहना की।


ये भी पढ़ें - यहां एक मुस्लिम ने दी थी गायों की रक्षा में जान

उन्होंने कहा कांग्रेस सदैव आमजन की लड़ाई लड़ती रही है। विधायक दर्शन सिंह ने शक्ति कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें - यहां महाभारत के भीम आज भी करते हैं शहर की रक्षा