पायलट ने उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेसजनों का जताया आभार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 21 फ़रवरी 2018, 6:38 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से गत उप चुनावों में विभिन्न क्षेत्रों में चुनावों का कार्य संभालने वाले कांग्रेसजनों का आभार जताने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कांग्रेसजनों का उपचुनावों में ऐतिहासिक सफलता दिलवाने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस जीत ने सभी कांग्रेसजनों का मनोबल बढ़ाया है, परंतु हमें उप चुनावों की सफलता को अति आत्मविश्वास के स्थान पर विनम्रता के साथ ग्रहण कर आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाना है। उन्होंने कहा कि उप चुनावों की सफलता प्रदेश की जनता की जीत है, जिसने भाजपा की अराजकता से त्रस्त होकर कांग्रेस पार्टी द्वारा निभाई गई विपक्ष की सशक्त भूमिका में विश्वास व्यक्त किया है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह, सांसद डॉ. कर्णसिंह यादव, डॉ. रघु शर्मा एवं विधायक विवेक धाकड़ सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व उप चुनावों के प्रभारी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


ये भी पढ़ें - गजब का टैलेंट, पैरों से पत्थर तराश बना देते हैं मूर्तियां