करौली। रविवार से शुरू होने जा रहे पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को सीएमएचओ राम रूप मीणा ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। रैली में महिला नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं ने भाग लिया।
कल शुरू होने जा रहे पल्स पोलियो अभियान के लिए निकाली गई जागरूकता रैली में नर्सिंग छात्राओं ने पेम्फलेट और पल्स पोलियो से संबंधित सामग्री का वितरण कर लोगों से अपने बच्चों को बूथ पर लाकर पल्स पोलियो की दवा पिलाने की अपील की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सीएमएचओ रामरूप मीणा ने बताया कि जिले में 1147 पोलियो बूथ बनाए गए हैं।
जिन के माध्यम से जिले में ढाई लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का
लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान 21 ट्रांजिट बूथ और 35 मोबाइल बूथ बनाए गए
हैं।
ये भी पढ़ें - यहां दीपक की लौ के रूप में आकर स्थापित हुईं मां चामुंडा
अभियान को सफल बनाने के लिए 2160 कर्मचारियों एवं 207 सुपरवाइजरों को नियुक्ति किया है। इसके साथ जिला प्रशासन, आशा सहयोगिनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं शिक्षकों को भी अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें - यहां दीपक की लौ के रूप में आकर स्थापित हुईं मां चामुंडा