जयपुर। देश का 69वाँ गणतंत्र दिवस जयपुर मेट्रो में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर निदेशक परियोजना अश्विनी सक्सेना ने मानसरोवर स्थित मेट्रो डिपो के प्रशासनिक भवन प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इस दौरान जयपुर मेट्रो के चारों निदेशक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इस समारोह में समूह गान व देशभक्ति कविताओं की भी प्रस्तुतियां दी गई। तत्पश्चात् निबन्ध, एंव खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कारों का वितरण भी किया गया।
निदेशक सक्सेना ने अपने उद्बोधन में समस्त मेट्रो अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए उनके मेट्रो सेवाओं में उनके द्वारा दिये गये योगदान को सराहा। उन्होंने बताया कि जयपुर मेट्रो के फेज़-1 बी चाँदपोल से बड़ी चौपड मेट्रो का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसमें स्टेशनों के विभिन्न तलों पर प्लेटफॉर्म निर्माण व सज्जा, ट्रेक बिछाने, ट्रेक्शन एवं अन्य निर्माण कार्यो आदि की निविदायें जारी की जा चुकी है, और इसके निर्धारित समयावधि में पूरा होने की सम्भावना है। साथ ही यह भी बताया कि जयपुर मेट्रो के फेज 2 सीतापुरा से अम्बाबाड़ी की डीपीआर की रिव्यू रिपोर्ट का काम लगभग अन्तिम दौर में है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सक्सेना ने जानकारी दी कि मेट्रो के बेहतर विकास एवं उन्नति के लिये यात्री कमाई के साथ-साथ रिटेल क्षेत्रों एवं अन्य राजस्व की निविदायें जारी कर दी गई है और इन पर कार्य चल रहा है। मेट्रो संचालन में मेट्रो परिवार से जुडने वाले नई भर्ती का स्वागत करते हुये सभी मेट्रो अधिकारी एवं कर्मचारीगणो को गणतंत्र दिवस पर उच्चतर सेवाओं के लिये प्रेरित किया। अंत में मेट्रो के कार्यकारी निदेशक परिचालन ने सभी आगंतुको एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़े : हजारों साल और एक करोड़ साल पहले के मानसून तंत्र पर जारी है रिसर्च, जाने यहां
यह भी पढ़े : वचन निभाने को लड़ते हुए दो बार दी थी इस वीर ने जान!