समस्या को लेकर नववर्ष के पहले दिन बाजार बंद, व्यापारियों का SDM को ज्ञापन

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 01 जनवरी 2018, 4:35 PM (IST)

करौली। हिण्डौन शहर स्थित खारे नाले में जलभराव की समस्या को लेकर आज गुस्साए व्यापारियों ने नववर्ष के पहले ही दिन बाजार बंद किया। व्यापारियों ने शहर में मुख्य मार्गों पर होते हुए नगर परिषद व राविल कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाल एसडीएम कार्यालय पहुँचे।

व्यापार महासंघ के तत्वावधान में अजय मित्तल के नेतृत्व में एसडीएम शेरसिंह लुहाड़िया को ज्ञापन दिया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक ने बताया कि कटरा बाजार नाल में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जावे जिससे व्यापारियों व राहगीरों को रास्ते मे भरे गंदे पानी से निजात मिल सके। नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा व्यापारियों से स्वच्छता के नाम पर अवैध वसूली व दुर्व्यवहार पर लगाम लागई जाए। शहर घूम रहे आवारा जानवरों द्वारा गंदगी फैलाई जा रही है व आये दिन आवारा जानवरों से टकराकर दुपहिया वाहन चालक घायल हो रहे है। नगर परिषद इनमें लगाम लगाई जाए आदि समस्याओं के निस्तारण के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।

ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल

ये भी पढ़ें - यहां दीपक की लौ के रूप में आकर स्थापित हुईं मां चामुंडा