चेन्नई। चेन्नई के सत्यभामा यूनिवर्सिटी में एक छात्रा द्वारा खुदकुशी करने के बाद हिंसा भडक गई। यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने हॉस्टल में रखे सभी फर्नीचर को आग लगा दी। इतना ही नहीं इसके बाद छात्रों ने हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया। हिंसा भडकने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल को वहां तैनात किया गया। हिंसा के बाद तनाव को देखते हुए यूनिवर्सिटी में 3 दिसंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
क्या है मामला:
दरअसल सत्यभामा यूनिवर्सिटी की प्रथम वर्ष की एक छात्रा को परीक्षा के दौरान नकल करते हुए पकड लिया गया था। इसके बाद छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा मूल रूप से हैदराबाद की निवासी थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नकल करते पकडे जाने के बाद उसने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली। छात्रा की खुदकुशी से यूनिवर्सिटी के छात्रों में आक्रोश आ गया और उन्होंने हॉस्टल के फर्नीचर को आग लगाने के साथ हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का कहना है कि छात्रा को विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने काफी बेइज्जत किया था, इसी वजह से उसने आत्मदाह किया।
ये भी पढ़ें - ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे