प्राची तेहलान बोली- मैं पैसों के लिए ऐसा-वैसा ...

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 19 नवम्बर 2017, 12:27 PM (IST)

नई दिल्ली। नए टीवी शो ‘इक्यावन’ में टॉमबॉय के रूप में नजर आ रहीं अभिनेत्री प्राची तेहलान का कहना है कि वह पैसों के लिए ‘मक्खी’ की भूमिका नहीं निभा सकतीं या कोई भी ऐसा-वैसा शो नहीं कर सकतीं।

प्राची ने समकलीन टीवी रुझानों और टीवी शो के सीमित अवधि के होने का बारे में पूछे जाने पर आईएएनएस को बताया, ‘‘आजकल हम बहू को मक्खी के रूप में बदलते हुए देख रहे हैं। मैं वहां खुद को नहीं देखती। हॉरर एक अलग चीज है, यह भी कहानी पर निर्भर करता है...शायद ‘भूल भुलैया’ की तरह...जो बढिय़ा प्रदर्शन व अभिनय पर आधारित फिल्म है, लेकिन मैं आधारहीन और कोई भी ऐसी-वैसी भूमिका नहीं कर सकती।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उन्होंने कहा, ‘‘पैसा उतना मायने नहीं रखता। यह सब कुछ नहीं होता है। मैं पैसों के लिए ‘मक्खी’ की भूमिका या इससे मिलती-जुलती भूमिकाएं नहीं कर सकती।’’ टीवी शो ‘इक्यावन’ में वह सुशील नाम की लडक़ी का किरदार निभा रही हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - जानिए किस बारे में सोच रही है एम.एस धोनी की रिया शर्मा