मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ की शूटिंग के दौरान अभिनेता बनने की ख्वाहिश रखने वाले युवक को सलाह देते नजर आए। एक बयान के अनुसार, स्टार प्लस के शो की शूटिंग शुरू करने से पहले अक्षय दर्शकों के साथ बातचीत करते हैं। ऐसा करने के दौरान वह एक प्रशंसक से मिलते हैं जो एक वेटर था और एक अभिनेता बनने की योजना बना रहा है।
वह अक्षय को उनके संघर्ष के दिनों की याद दिलाता है। इसके बाद अक्षय उस प्रशंसक से कहते हैं, ‘‘हमेशा अपने लक्ष्यों को अपने सामने रखें जब मैं बैंकॉक में वेटर का काम करता था तब मैं अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलोन और जैकी चैन व अभिनेत्री श्रीदेवी की एक तस्वीर अपने सामने रखता था।’’
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने आगे कहा, ‘‘उस समय मुझे यह पता था कि मैं हमेशा से एक अभिनेता
बनना चाहता हूं और इससे मुझे अपने सपने को पूरा करने की दिशा में मदद मिली।
आज, मैं गर्व से कह सकता हूं मैंने उनके साथ काम किया और उन तीनों ही
कलाकारों के साथ किसी न किसी तरह खुद को जोड़ सका।’’
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - विनोद खन्ना की ये तस्वीर देख कर अपनी ही आंखों पर विश्वास कर पाना होगा मुश्किल