अपने जमाने के मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना इन दिनों एक गंभीर बिमारी से जूझ रहे हैं। आई खबरोें के अनुसार पानी की कमी के चलते दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें शुक्रवार रात को गिरगाम में बने रिलाइंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था। विनोद के बेटे राहुल ने उनकी तबीयत का हाल बताते हुए कहा था कि, विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना ने बताया था कि डैड अब बिल्कुल स्वस्थ हैं और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। मीडियाई खबरों की मानें तो विनोद खन्ना को ब्लैडर कैंसर है। हालांकि इस बात की अब तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
बेटे राहुल ने आगे कहा था कि, ‘मैं डॉक्टर्स और अस्पताल के स्टाफ का बहुत आभारी हूं। उन्होंने डैड की देखभाल बहुत अच्छे से की। अस्पताल ने भी यह कंफर्म किया था कि विनोद खन्ना की स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आ रहा है और उन्हें जल्द डिसचार्ज कर दिया जाएगा।’
महिलाएं खुद को उसी रूप में स्वीकार करें, जैसी वो हैं : सनी लियोनी
'द मैरिड वुमन' की स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखा सितारों का मेला
फिल्म 'हाथी मेरे साथी' ने श्रीया, जोया के नए पोस्टर संग मनाया महिला दिवस
Daily Horoscope