अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनावों में टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी की गुरुवार देर रात तक बैठक चली। बीजेपी की यह बैठक गांधी नगर में तीन घंटे तक चली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस बैठक में तय किया गया कि बीजेपी गुजरात चुनावों में नो रिपीट पॉलिसी पर फोकस करेगी। ऐसे में बीजेपी के 35 से 40 फीसदी मौजूदा विधायकों के टिकट कटने का खतरा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी इस बार गुजरात चुनावों में युवाओं को ज्यादा मौका देना चाहती है।
रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी गुजरात के अपने मौजूदा 121 विधायकों में से 35 के टिकट काट सकती है, जिनमें तीन मंत्री भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि हार्दिक पटेल से अलग होकर बीजेपी में शामिल होने वाले लोगों को टिकट मिलने के आसार बढ गए हैं। वहीं कांग्रेस आज गुजरात चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। कांग्रेस अभी भी इस उम्मीद में है कि अगर बीजेपी ने टिकट नहीं दिया तो कई नेता कांग्रेस के पाले में जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हांलांकि बताया जा रहा है कि पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के
नेतृत्व में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने गुजरात चुनाव के लिए 182
विधानसभा सीटों में से लगभग 145 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर सहमति बना
ली है। उम्मीदवारों के नामों पर सहमति के बाद यह तय किया गया कि अभी अपने
उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं करनी चाहिए. उसके बाद अमित शाह ने अपनी
रणनीति में कुछ बदलाव किया है।
ये भी पढ़ें - यहां बहन सेहरा बांध, ब्याह कर लाती है भाभी