अजमेर। ईरान, ईराक की मुकद्दस इस्लामिक जियारत कर जायरीनों का काफला स्वदेश लौट आया। ऑल इंडिया शिया फाउंडेशन अजमेर के जिलाध्यक्ष आसिफ अली ने बताया कि कारवाने सैयदुस साजेदीन के मैनेजर मौलाना सैय्यद जिशान हैदर जैदी के नेतृत्व में 29 सितम्बर को जायरीनों का यह काफला दिल्ली से रवाना हुआ था, जो कि 22 दिनों की मुकद्दस यात्रा के बाद 20 अक्टूबर को लौट आया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शुक्रवार देर रात को रोजा ऐ मौला अब्बास अ.स पर इस्तकबालिया मजलिस का आयोजन
किया गया। मजलिस को शिया फाउंडेशन के प्रवक्ता सैय्यद काजिम अली जैदी ने
इस्तकबालिया मजलिस में जायरीनों की फजीलत बयान की। जियारत कर आने वाले सभी
जायरीनों का स्थानीय ग्रामीणों ने बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ इस्तकबाल
किया। रोजे की जियारत के बाद मुख्य बाजार होते हुऐ काफला अन्दर वाली मशहदी
मस्जिद पहुंचा। जनाबे जैनब सलामुल्लाहे अलेह के रोजे पर आखरी तकरीर की गई।
ये भी पढ़ें - सही समय पर दिखाने से एडी की बढ़ी हड्डी की सर्जरी से बच सकते है
तकरीर के बाद संपन्न हुए इस कार्यक्रम में सभी समुदाय के लोगों ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी। कार्यक्रम में सभी समुदाय के लोगों ने सौहार्द्रपूर्ण माहौल की मिसाल देते हुए जायरीनों का इस्तकबाल किया। कार्यक्रम में ग्राम के सभी बुजुर्ग बच्चों, महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर मौलाना शमीमुल हसन, मौलाना सायम रजा, मौलाना अकबर अली, शिया वक्फ बोर्ड कमेटी दौराई के अध्यक्ष नवाब अली , उपाध्यक्ष रफिक हुसैन व मैराज अली, सह सचिव दिलावर अब्बास, कोषाध्यक्ष अकरम अली, आबिद हुसैन, कल्बे मोहम्मद,हसन पाशा सहीत जनप्रतिनिधि व गणमान्ये व्यक्ति मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - माता का चमत्कार: आपस में लड पडे थे पाक सैनिक....