बारां। सांसद दुष्यंत सिंह बुधवार को बारां जिले के एक दिवसीय प्रवास पर कार्यकर्ताओं और आमजन से दीवाली की राम करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।
अंता में एनटीपीसी गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनी एवं जिला कलेक्टर डॉक्टर एस पी सिंह को समाधान के निर्देश दिए।
सांसद सिंह ने क्षेत्र में बिजली से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सहायक अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने नए कृषि कनेक्शनों के लिए ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं होने की गंभीरता को समझा और डिस्कोम्स के अध्यक्ष आरजी गुप्ता से फोन पर वार्ता की। उन्होंने जारी कनेक्शनों के अनुसार नए ट्रांसफार्मर शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। देहात क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने सांसद सिंह को रेलवे समपार फाटक संख्या 26 को बंद किये जाने से रोकने की मांग का ज्ञापन दिया। उन्होंने इस संबंध में जिला कलेक्टर को रेल अधिकारियों से संवाद स्थापित कर जनहित में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा पदाधिकारियों की ओर से उन्हें कोयला से बावड़ी, मियाडा से कुंड एवं सहरोद से बामला तक सड़क स्वीकृत करवाने तथा छबड़ा की ग्राम पंचायत हान्याहेड़ी के ग्राम नवाबपुरा में नदी पर नवीन पुलिया स्वीकृत करवाने की मांग रखी। सांसद सिंह ने अपने बारां कार्यालय में वरिष्ठजन बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमनारायण गालव, विधायक रामपाल मेघवाल, ललित मीणा, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नागर जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश विजय,नरेश सिंह सिकरवार, पुलिस जवाबदेह समिति जिलाध्यक्ष हरगोविंद जैन, भाजपा जिला महामंत्री ब्रह्मानंद शर्मा,मोरपाल सुमन, लक्ष्मीनारायण केरवालिया,सूर्यकांत शुक्ला आदि के साथ आमजन से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने किशनगंज में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मज़ीद कमांडो के शैक्षणिक परिसर में भी जनसुनवाई की। सांसद सिंह फतेहपुर में भाजपा के उपाध्यक्ष खेमसिंह डागर की माताश्री के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक शिवनारायण के निवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। बाद में वे कवाई गए और भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष सत्यनारायण मित्तल के पिताश्री के निधन पर शोक व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें - इस गांव में अचानक लग जाती है आग, दहशत में लोग