घर की सफाई भी बना सकती है आपको मालामाल

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017, 11:12 AM (IST)

दीपावली के पास आते ही घरों की सफाइयां होने लगती है। क्या आप जानते हैं सफाई के पीछे क्या राज है? धार्मिक ग्रंथों के अनुसार अगर घर की ढंग से सफाई की जाए तो कई प्रतिकूल ग्रह भी अनुकूल होने लगते हैं। यहां यह भी बात ध्यान रखने योग्य है कि सफाई कैसे की जाए। वास्तु के अनुसार सामान रखने का भी एक सिस्टम होता है। अगर वास्तु के अनुसार सफाई ना की जाए तो व्यक्ति हमेशा तंगहाल रहता है। आइए जानें कैसे करें घर की सफाई-

पूर्वी कोने पर ना रखे कबाड-
इस कोने पर सूर्य का अधिकार है। अगर घर के इस कोने में कचरा या कबाड़ जमा रहता है तो परिवार के मुखिया की अपने घर में ही नहीं चलती। इसके अलावा सरकार, राज्य एवं प्रभुसत्ता से संबंधित मामलों में नुकसान होने की आशंका हमेशा बनी रहेगी। सूखे कचरे के अलावा अगर इस क्षेत्र में गंदा पानी जमा हो रहा हो, सीलन भरी गंदगी हो तो परिवार के पुरुष सदस्य पीडि़त रहते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

उत्तरी कोने से बेकार की चीजें हटाएं -
इस कोने पर बुध का अधिकार है। यह क्षेत्र घर का रचनात्मक क्षेत्र है। इस कोने में कचरा या कबाड़ होने पर सदस्यों में रचनात्मकता का अभाव देखा गया है। जो लोग सलाहकार व्यवसाय में हैं, हाथ से काम करने वाले हैं या बैंकिंग अथवा वित्तीय क्षेत्रों से जुड़े हैं, उन्हें इस बात का विशेष तौर पर खयाल रखना चाहिए कि उनके घर के उत्तरी क्षेत्र में कम से कम सामान हो। यहां पुस्तकें या अपने कार्य से संबंधित औजार रखे जा सकते हैं लेकिन भारी मात्रा में अखबार या रद्दी इस कोने में नहीं रखें।

ये भी पढ़ें - अगर आपकी कुंडली में हैं ये कारक, तो होगी लव मैरिज!

पश्चिमी कोने में रखें लोहे का सामान-
इस क्षेत्र पर शनि का अधिकार है। शनि से संबंधित वस्तुएं जैसे लोहा, जंग खाया सामान, तीखे और नुकीले पदार्थ, गैस सिलेंडर, मशीनों जैसे सामान यहां रखे जा सकते हैं। इस क्षेत्र में भी कचरा नहीं होना चाहिए। शनि न्यायप्रिय ग्रह है। यह अव्यवस्था को अनिर्णय की स्थिति को पसंद नहीं करता। ऐसे में जिस कबाड़ के बारे में आपकी स्पष्ट राय नहीं हो कि उसे रख लेना चाहिए या फेंक देना चाहिए, उसे इस क्षेत्र में नहीं रखना चाहिए।

ये भी पढ़ें - ये चीजें देंगे दान, तो जीवन में होते रहेंगे चमत्कार

दक्षिणी कोने में भी रख सकते हैं जरूरी सामान -
यह मंगल का स्थान है। इस क्षेत्र की ऊर्जा दाह प्रकार की होती है। यहां ऐसे सामान को रखा जाना चाहिए जो अपेक्षाकृत कम काम में आता हो, लेकिन जरूरी हो। अगर इस क्षेत्र में कचरा हो या नमी हो या गंदा पानी हो तो परिवार के सदस्यों में साहस का अभाव देखा जाता है। इलेक्ट्रिक उपकरण, टीवी, फ्रिज, कम्प्यूटर और ऐसे ही नियमित ऊर्जा उत्सर्जित करने वाले उपकरण इस क्षेत्र में रखे जाने चाहिए। यहां स्टोर बनाएं तो ऐसे ही सामान उसमें रखे जाने चाहिए। कई घरों में यहां सीढिय़ां बनाई गई होती हैं और उन सीढिय़ों के नीचे बंद स्थान बनाकर कचरा भर देते हैं। यह परिवार की संपत्ति और सदस्यों के लिए हानिकारक है।

ये भी पढ़ें - सोते समय सिरहाने नहीं रखें ये 5 चीजें