सलमान-शाहरूख से लेकर इन बॉलीवुड सुपरस्टार्स ने किया है फ्री में काम

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 19 सितम्बर 2017, 2:35 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड सितारे करोडों रुपए की कमाई करते हैं। फिल्मों के साथ ही बॉलिवुड सितारे छोटे पर्दे पर कई शो में नजर आते हैं तो कई विज्ञापनों में भी नजर आते हैं। बॉलीवुड सितारे कमाई का कोई मौका नहीं छोडते। साथ ही बॉलीवुड के सितारे अक्सर अपनी कमाई को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ बॉलीवुड सुपरस्टार ऐसे भी हैं जिन्होंने कई फिल्मों में बिना फीस लिए यानी फ्री में काम किया है।

इस लिस्ट में कई नाम तो ऐसे हैं जिन्हें देखकर आप चौंक जाएंगे। जी हां इस लिस्ट में सलमान-शाहरूख से लेकर कई सुपरस्टार्स तक के नाम शामिल हैं। आइए जानते हैं किस बॉलीवुड स्टार ने किस फिल्म में किया है फ्री में काम।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

शाहरुख खान:
शाहरूख खान ऐसे बॉलीवुड सुपरस्टार हैं, जो कि बिजनेस माइंडेड हैं। वे फिल्मों के साथ-साथ प्रॉपर्टी के मामले में भी सचेत रहते हैं। साथ ही शाहरूख खान बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। इसके बावजूद शाहरूख खान ने एक फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली। यह फिल्म है भूतनाथ। जी हां शाहरूख ने फिल्म भूतनाथ के लिए फ्री में काम किया था। ज्ञातव्य है कि इस फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी थे।


ये भी पढ़ें - बॉलीवुड के रहस्य जो आज भी हैं एक पहेली!अनसुलझी पहेली बनी हुई है इन सितारों की मौत

सलमान खान:
सलमान खान सबसे चर्चित बॉलीवुड स्टार हैं। साथ ही सलमान खान इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा दरियादिल भी हैं। सलमान खान ने कई बार लोगों की मदद की है। सलमान ने कई फिल्मों में कैमियो रोल किया है। इनमें से कई फिल्में ऐसी हैं जिसके लिए सलमान ने कोई पैसा नहीं लिया जैसे अजब प्रेम की गजब कहानी, सन ऑफ सरदार, तीस मार खान।


ये भी पढ़ें - 44 M-A जया ने कही सिर्फ एक बात और अलग हो गए ​अमिताभ-रेखा

शाहिद कपूर:
शाहिद कपूर भी बॉलीवुड का चर्चित नाम है। शाहिद कपूर ने विशाल भारद्वाज की फिल्म हैदर में लीड रोल निभाया था लेकिन इस फिल्म के लिए शाहिद ने कोई फीस नहीं ली। शाहिद इस बात से ही खुश थे कि निर्देशक विशाल भारद्वाज ने उन्हें इस रोल के लिए चुना था।


ये भी पढ़ें - अनसुनी बात : इस बॉलीवुड अभिनेत्री से करण ने किया था एकतरफा प्यार...

दीपिका पादुकोण:
दीपिका पादुकोण का नाम बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार है। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपना परचम लहरा चुकी है। ज्ञातव्य है कि दीपिका पादुकोण ने अपने कैरियर की शुरूआत फिल्म ओम शांति ओम से की थी, जो कि काफी हिट फिल्म थी। दीपिका ने इस फिल्म के लिए एक भी पैसा नहीं लिया। ज्ञातव्य है कि दीपिका ने किंग खान के साथ डेब्यू किया था और वह इसी बात से काफी खुश थी।


ये भी पढ़ें - अनसुनी बात : इस बॉलीवुड अभिनेत्री से करण ने किया था एकतरफा प्यार...

प्रियंका चोपडा:
प्रियंका चोपडा जो कि बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपने नाम का डंका बजा रही है, उन्होंने भी फ्री में काम किया है। ज्ञातव्य है कि फिल्म बिल्लु बार्बर में प्रियंका ने एक कैमियो सॉन्ग था। इस गाने के लिए प्रियंका ने कोई पैसा नहीं लिया। यह गाना था यू गेट मी रॉकिंग एंड रीलिंग।


ये भी पढ़ें - सलमान से पूछा गया-आपके अपने बच्चे कब होंगे? जानिए,क्या था जवाब

कैटरीना कैफ:
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक कैटरीना कैफ ने फिल्म अग्निपथ में एक कैमियो सॉन्ग किया था ‘चिकनी चमेली’। ज्ञातव्य है कि यह गाना सुपरहिट हुआ। इस गाने के लिए कैटरीना ने कोई पैसा नहीं लिया। हांलांकि करण जौहर ने खुश होकर उन्हें फरारी गिफ्ट की थी।


ये भी पढ़ें - विनोद खन्ना की ये तस्वीर देख कर अपनी ही आंखों पर विश्वास कर पाना होगा मुश्किल

सोनम कपूर:
बॉलीवुड की मस्ककली गर्ल सोनम कपूर ने भी एक फिल्म में फ्री में काम किया है। सोनम कपूर ने फिल्म भाग मिल्खा भाग के लिए शगुन के रूप में सिर्फ 11 रुपए लिए थे। ज्ञातव्य है कि यह फिल्म काफी हिट हुई थी। इस फिल्म में सोनम के साथ फरहान अख्तर लीड रोल में थे।

ये भी पढ़ें - Shocking: सैफ की बेगम को अमिताभ बच्चन ने जबरन किया Kiss, फिर क्या हुआ?