गौरी मर्डर केस में संघ का नाम जोडऩा गुहा को पड़ा महंगा, BJP ने भेजा नोटिस

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 11 सितम्बर 2017, 8:18 PM (IST)

बेंगलुरु। पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या के मामले में संघ परिवार का नाम जोडऩे पर बीजेपी ने इतिहासकार रामचंद्र गुहा को कानूनी नोटिस भेजा है। बीजेपी की ओर से रामचंद्र गुहा को नोटिस भेजकर तीन के भीतर बिना शर्त माफी मांगने को कहा गया है। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ सिविल और क्रिमिनल ऐक्शन लिया जाएगा। गुहा ने कहा था कि गौरी लंकेश के हत्यारे संघ परिवार से जुड़े हो सकते हैं। बीजेपी ने पिछले सप्ताह एक वेबसाइट में प्रकाशित गुहा के बयान के आधार पर उन्हें नोटिस भेजा है। गुहा ने कहा था कि इसकी बहुत संभावना है कि गौरी लंकेश के हत्यारे भी उसी संघ परिवार से जुड़े हों, जिससे जुड़े लोगों ने ही दाभोलकर, पानसारे और कलबुर्गी की हत्या की थी।

इस बीच रामचंद्र गुहा ने ट्वीट कर वर्तमान मोदी सरकार पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधते हुए लिखा, अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि किसी पुस्तक या लेख का जवाब दूसरी पुस्तक या लेख ही हो सकते हैं। लेकिन हम अब वाजपेयी के भारत में नहीं रह रहे। एक और ट्वीट में गुहा ने लिखा, आज के भारत में स्वतंत्र लेखकों और पत्रकारों का उत्पीडऩ किया जा रहा है। सताया जा रहा है और यहां तक कि हत्याएं कर दी जा रही हैं। लेकिन, हमें चुप नहीं होना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बीजेपी की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस में कहा गया है कि अब तक इन हत्याओं के केस सुलझे नहीं हैं। आपको बता दें कि गौर लंकेश की हत्या उनके घर के सामने ही कर दी गई थी। एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। कर्नाटक सरकार ने गौरी लंकेश के हत्यारों के बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है। हालांकि, जांच में अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

ये भी पढ़ें - ...और टोटके से दूर हो गया जानवरों का रोग!