चीन सीमा विवाद : उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को दी यह नसीहत

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 19 अगस्त 2017, 09:48 AM (IST)

नई दिल्ली। सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच पिछले कुछ महीनों से तनातनी चल रही है। चीन रोजाना नए-नए हथकंडे के जरिए भारत को आंख दिखा रहा है। इस बीच केंद्र की एनडीए सरकार में सहयोगी शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रक्षा मंत्रालय को गंभीरता से लेने की नसीहत दी है।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि चीन से युद्ध और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से निपटने के लिए प्रधानमंत्री को रक्षा मंत्रालय को गंभीरता से लेने की आश्यकता है। पत्रकारों से बात करते हुए उद्धव ने कहा है कि देश में अब ऐसा माहौल बन गया है कि कभी भी चीन से युद्ध हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की तरफ से लगातार आतंकियों की घुसपैठ जारी है। ऐसे में पीएम मोदी को कडे कदम उठाने जरूरत है और रक्षा मंत्रालय को भी इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

शिवसेना ने देश में स्थायी रक्षामंत्री नहीं होने पर भी सवाल उठाए हैं। गौरतलब है कि मनोहर पर्रिकर के रक्षा मंत्री के पद से हटने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली के पास इसका अतिरिक्त प्रभार है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि गोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर उपचुनाव लड़ेंगे, मैंने उनका बयान पढ़ा जिसमें वो कह रहे हैं कि अगर वो उपचुनाव हार जाते हैं तो एक बार फिर रक्षा मंत्रालय का पदभार संभालेंगे। अगर ऐसे ही रक्षा मंत्रालय को हल्के में लिया गया तो पूरे देश में अराजकता फैल जाएगी।

ये भी पढ़ें - यहां सुहाग उजड़ने के भय से करवा चौथ का व्रत नहीं