असगर नकी, अमेठी/सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के अमेठी ज़िले में चार दिन पूर्व अकालतख्त एक्सप्रेस ट्रेन
में बम और लेटर मिलने से हड़कंप मच गया था। लेटर में साफ तौर पर लिखा था
'ये दुजाना का बदला है'। वैसे ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि 5 महीने
पहले इस एरिये से 50 किलोमीटर दूर सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के
नंदरई गाँव में भी रेडियो ब्लास्ट की वारदात अंजाम पाई थी, इसमें महिला
समेत 3 लोग घायल हुए थे। ऐसे में ये कहा जा सकता है यूपी का अवध क्षेत्र अब
आतंकी माड्यूल के निशाने पर है। सूत्रों के मुताबिक एटीएस ने इस पहलू पर
जांच भी शुरु कर दिया है। लेकिन बावजूद इस सबके स्थानीय पुलिस लापरवाह है,
जिसका गवाह फिलवक्त अकबरगंज रेलवे स्टेशन है। जहां चाक-चौबंद और चौकसी राम
भरोसे है।
बुधवार 9 अगस्त को देर रात अमेठी के
अकबरगंज रेलवे स्टेशन के पास अकाल तख्त एक्सप्रेस की बोगी नंबर बी.3 के
टॉयलेट में बम मिलने के बाद रेलवे के लखनऊ मंडल पर हड़कंप मचा गया था। बस
सुकून इस बात का रहा के कोई अनहोनी नहीं घटी। घटना की सूचना मिलने के बाद
एडीजी रेलवे विजय कुमार मौर्या, जीआरपी लखनऊ के एसपी सौमित्र यादव, बम
निरोधक दस्ता, डीबीएस इंचार्ज श्यामसुंदर पांडे मौके पर पहुंचे। बम निरोधक
दस्ता टीम के साथ बम को डिफ्यूज कराकर अपने कब्जे में लेकर हजारों की
संख्या में ट्रेन पर मौजूद मुसाफिरों को राहत की सांस दिलाई थी।
आपको
बता दें कि अकालतख्त ट्रेन में मिले बम की ये कोई पहली घटना नही थी, बल्कि
5 माह पूर्व इस स्थान से क़रीब 50 किलोमीटर दूर सुल्तानपुर के बल्दीराय
थाना क्षेत्र के नंदरई गाँव में शनिवार 19 मार्च को रेडियो ब्लास्ट की
वारदात प्रकाश में आई थी। रामबहादुर सिंह के दरवाजे पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली
के ऊपर रखे रेडियो में हुए ब्लास्ट में संदीप (25), अंकित (6) और सोना
देवी (75) बुरी तरह जख्मी हुए थे। घटना के दो दिनों के बाद लखनऊ की
फारेंसिक टीम और एटीएस के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण भी किया था, लेकिन
लोकल पुलिस ने जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया था।
अब
आपको बता दें कि ट्रेन में मिले बम के मामले में एडीजी रेलवे विजय कुमार
मौर्य ने पूरे मामले की जांच एटीएस को सौंपी थी। इस मामले में अमेठी के
पुलिस सूत्रों की मानें तो एटीएस की टीम ट्रेन मामले की जांच को सुल्तानपुर
के बल्दीराय स्थित नंदरई गाँव के रेडियो ब्लास्ट से जोड़ कर देख रही है।
सूत्रों के मुताबिक एटीएस का मानना है कि रेडियो ब्लास्ट था तो इंटेंसिटी
ब्लास्ट लेकिन तकनीकि रूप से वो खतरनाक बम था। जिसमें विस्पोटक पदार्थ का
इस्तेमाल हुआ था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बावजूद
इस सबके लोकल रेलवे और थानों की पुलिस की लापरवाही का आलम ये है कि जिस
स्टेशन पर चार दिन पूर्व इतनी बड़ी वारदात अंजाम पाई वहाँ पुलिस सुरक्षा न
के बराबर है। वो भी तब जब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र विरोधी
ताकतें किसी भी साजिश को अंजाम देने के लिए मंसूबे बनाती चली आ रही हैं।
लापरवाही
का आलम ये है कि स्टेशन पर एक भी जीआरपी व आरपीएफ का जवान देखने तक नहीं
मिल रहा। इससे स्टेशन कैम्पस में बैठे पैसेंजर पूरी तरीके सुरक्षा मुक्त
के साथ भययुक्त दिखाई पड़ रहे।
ये भी पढ़ें - क्राइम पेट्रोल देख कर बनाया प्लान फिर ढाई साल के मासूम को चाची ने ही मार डाला