पुण्यतिथि विशेष: शम्मी कपूर ने दूसरी पत्नी से शादी के लिए रखी थी ये शर्त

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 14 अगस्त 2017, 12:55 PM (IST)

याहू...बॉय शम्मी कपूर हिंदी सिनेमा के ऐसे अभिनेता थे जिन्होने बॉलीवुड में अभिनय का अंदाज बदल दिया। किसी के लिए ‘जंगली’ तो किसी के लिए ‘रिबेलियन’ थे, तो कोई उन्हें ‘पगला कहीं का’ कहता था। शम्मी कपूर की कायनात ही इतनी बड़ी थी कि हर तंज में हर रंग में हर रूप में वो अलहदा था। वो दिलों पर राज करता था। संगीत उनकी थिरकन के बिना अधूरा था। रोमांस उनकी भावनाओं में डूबी आंखों के बिना सूना था। पर्दे पर जोश, जवानी, उमंग और उत्साह का एक ही नाम था शम्मी कपूर। आज के दौर में इंटरनेट के करोड़ों लोग दीवाने है। दिलचस्प बात यह है कि शम्मी कपूर फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं, देश मे भी इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले कुछ शुरुआती लोगों में से थे। 1950 और 60 के दशक का ये सुपरस्टार 14 अगस्त, 2011 को दुनिया को अलविदा कह गया। लेकिन लाखों फैन्स के दिलों में आज भी शम्मी कपूर जिंदा हैं अपनी यादों के साथ। पृथ्वीराज कपूर के घर 21 अक्टूबर, 1931 को जन्मे शम्मी कपूर पृथ्वीराज के चार बच्चों में से एक थे। उनकी मां का नाम रामशरणी कपूर था। शम्मी कपूर के बचपन का नाम शमशेर राज कपूर था। राजकपूर और शशि कपूर उनके दोनों भाई भी वेटरन एक्टर रहे हैं।


​

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

शुरू हुआ फिल्मी सफर
शम्मी कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर फिल्म इंडस्ट्री के महान अभिनेता थे। घर में फिल्मी माहौल पहले से ही था। साल 1953 में रिलीज फिल्म ‘जीवन ज्योति’ से बतौर अभिनेता शम्मी कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा। शम्मी कपूर की शुरुवाती फिल्में ‘जीवन ज्योति’, ‘रेल का डिब्बा’ और ‘गुल सनोवर’ थी। शम्मी कपूर ने मुख्य अभिनेता के रूप में 50 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है और सहायक भूमिकाओं में 20 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने फिल्म ‘ब्रह्मचारी’ (1968) में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता है। उनका अंदाज तब के तमाम अभिनेताओं से अलग था! हंसमुख, जिंदादिल और मस्ती से भरा। जिसे आज की पीढ़ी सुपरकूल कहती है!

ये भी पढ़ें - विनोद खन्ना की ये तस्वीर देख कर अपनी ही आंखों पर विश्वास कर पाना होगा मुश्किल

अंदाज फिल्म थी आखिरी


शम्मी कपूर आखिरी बार बतौर हीरो रमेश सिप्पी की फिल्म अंदाज’ में हेमा मालिनी के साथ दिखाई दिए। उसके बाद धीरे-धीरे वो फिल्मों में चरित्र अभिनेता के किरदार में दिखाई देने लगे। उनके अभिनय की श्रेष्ठता हर किरदार को जीवंत कर जाती थी। छोटा सा रोल भी शम्मी की वजह से यादगार बन जाता था। 50 और 60 के दशक का ये सितारा हिंदी सिनेमाई के सफर में मील का पत्थर साबित हुआ। आज भी शम्मी कपूर के अंदाज को कोई न तो भुला पाया है और न भुला सकेगा क्योंकि याहू एक संगीत की तरह फैन्स के दिलों में गूंज रहा है।

ये भी पढ़ें - संजीदा अभिनेता संजीव कुमार ने नहीं की शादी लेकिन कई बार हुआ प्रेम

नई हीरोइनों को लॉन्च

शम्मी कपूर फिल्म के हिट होने की इतनी बड़ी गारंटी बन चुके थे कि निर्माता-निर्देशक नई हीरोइनों को लॉन्च करने के लिए उनकी ही फिल्म का सहारा लेते थे। सायरा बानो को फिल्म ‘जंगली’ से एंट्री मिली तो आशा पारेख को फिल्म ‘दिल दे देखो’ से मौका मिला। जबकि साधना को फिल्म राजकुमार ने पहचान दिलाई तो शर्मिला टैगोर को ‘कश्मीर की कली’ जैसी फिल्म ने स्टार बना दिया। शम्मी कपूर पर्दे के देवदास नहीं थे और न ही वो चार्ली चैप्लिन की मासूमियत को अपने अभिनय में उतारते थे। शम्मी कपूर हंसाते भी थे तो रुलाते भी थे। उन पर फिल्माए गीतों ने जोश भरा तो तन्हाई का दर्द भी समेटा। फिल्म ‘ब्रह्मचारी’ में उन्होंने संवेदनशील भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें - 2019: 47 साल बाद टूटेगा राजेश खन्ना का रिकॉर्ड, सलमान बनाएंगे...

इस अभिनेत्री पर आया दिल


क्या आप जानते हैं अभिनेत्री मुमताज जब 18 साल की थीं तभी शम्मी कपूर ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। मुमताज भी शम्मी से प्यार करती थी। शम्मी चाहते थे कि वो अपना फिल्मी करियर छोड़कर उनसे शादी कर लें, लेकिन मुमताज ने इनकार कर दिया। तब कपूर खानदान की बहुएं फिल्मों में काम नहीं कर सकती थी।

ये भी पढ़ें - बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आज भी कुंवारी हैं लेकिन क्यों

अपनी उम्र से बड़ी लड़की से शादी


शम्मी कपूर ने अपनी उम्र से बड़ी एक्ट्रेस गीता बाली से घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। लेकिन, 1965 में चेचक की वजह से गीता बाली की मृत्यु हो गई जिसका शम्मी को गहरा झटका लगा। उन्होंने अपने आप पर ध्यान देना छोड़ दिया। वजन बहुत बढ़ गया और इससे बतौर हीरो उनका करियर भी प्रभावित हुआ।


ये भी पढ़ें - Special: इन अभिनेत्रियों के साथ थे रणवीर सिंह के अफेयर के चर्चे

दूसरी शादी के लिए रखी ये बड़ी शर्त


पहली पत्नी की मौत के बाद घर वालों ने शम्मी कपूर पर दूसरी शादी का दबाव बनाया क्योंकि शम्मी के बच्चे छोटे थे। शम्मी मान गए और गीता की मौत के चार साल के बाद उन्होंने नीला देवी से शादी कर ली। लेकिन, शम्मी ने नीला जोकि एक राजशाही परिवार से थी उनके सामने यह शर्त रखी कि वह मां नहीं बनेंगी, उन्हें गीता के बच्चों को ही पालना होगा। नीला देवी शम्मी की इस शर्त को मान ली। वे ताउम्र मां नहीं बनी और गीता के बच्चों को ही अपना माना।


ये भी पढ़ें - क्या तीसरी शादी की फिराक में हैं आमिर खान?

शम्मी कपूर ने अपने पांच दशक के लंबे करियर में लगभग 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। जिसमें से कुछ बेहतरीन फिल्में हैं- रंगीन रातें, तुमसा नही देखा, मुजरिम, उजाला, दिल देके देखो, जंगली, प्रोफेसर चाइना टाउन, ब्लफ मास्टर, कश्मीर की कली, राजकुमार, जानवर, तीसरी मंजिल, ऐन इवनिंग इन पेरिस, ब्रह्मचारी, तुमसे अच्छा कौन है, प्रिंस, अंदाज, विधाता आदि।

ये भी पढ़ें - अर्जुन के साथ संबंध की बात पर तुनकी मलाइका, जवाब सुन हो जाएंगे सन्न