दुबई। दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची 84 मंजिला बिल्डिंग में कल देर रात
भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि ये बिल्डिंग दुनिया की सबसे ऊंची
रिहायशी बिल्डिंग के 40 मंजिला पर आग लगी थी। गनीमत यह है कि अब तक किसी के
हताहत होने की सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी लोगों को
बिल्डिंग से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
दमकल वाहन मौके पर पहुंच
गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं
हो सका है कि आग किस कारण लगी। अधिकारियों का कहना है कि आग सुबह करीब चार
बजे लगी। टॉर्च टॉवर 1105 फीट ऊंचा है। यह बिल्डिंग 2011 में बनी थी और
भीषण आग का यह दूसरा मामला है। इससे पहले फरवरी 2015 में भी भीषण आग लग थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
तब आग की लपटों ने इस प्रसिद्ध इमारत को तीन तरफ से घेर लिया था। तब भी आग के कारणों का पता नहीं चला था। सोशल मीडिया पर जारी आग के वीडियो में देखा जा रहा है कि लपटों के बीच इमारत से मलबा नीचे गिर रहा है। इससे आग बुझाने में परेशानी आ रही है। मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि जलता मलबा गिरने से नीचे खड़ी दो कारों में भी आग लग गई।
ये भी पढ़ें - धुंध से परेशान हैं, हिमाचल की पहाडियों का रूख करें