मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में गोकशी को लेकर हंगामा हो गया। भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया और 3 लोगों को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा कर ले गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हंगामा मुजफ्फरनगर के खालापार इलाके में हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने यहां तीन लोगों को गोकशी के आरोप में पकड़ा था। जब स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिली, तो पकड़े गए लोगों को छुड़ाने के लिए स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।
गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। साथ ही भीड़ ने पुलिस की गाड़ियां भी तोड़ दीं। इसके बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण बन गया। स्थिति को देखते हुए यहां भारी तादाद में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
यह है मामला :
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि मुजफ्फरनगर के खालापार इलाके में गोकशी हो रही है। सूचना पाकर पुलिस ने वहां छापा मार कर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद वहां भीड़ इकट्ठी हो गई और गिरफ्तार युवकों को छुड़ाने के लिए उन्होंने पुलिस पर हमला बोल दिया। उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और आरोपियों को पुलिस से छुड़ा लिया।
ये भी पढ़ें - ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे