​टीवी की फेवरेट बहु दिव्यांका ने शेयर की खूबसूरत यादें

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 26 जून 2017, 3:48 PM (IST)

टीवी की फेवरेट बहु दिव्यांका​ ​त्रिपाठी ने हाल ही में सोशल मी​डिया पर एक वीडियो शेयर किया है, हालांकि ये वीडियो एक साल पुराना है लेकिन बहुत ही दिलचस्प हैै। दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी विदाई की एक अनोखी वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में विवेक दहिया से उनकी शादी के बाद भोपाल एयरपोर्ट पर हुई विदाई की रस्में दिख रही हैं। दिव्यंका के इस एयरपोर्ट विदाई समारोह में कुछ फनी सीन भी हैं। दिव्यंका ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि, ‘विवेक क्या तुम्हें यह दिन याद है? उस दिन भी आज ही तरह काफी तेज बारिश हो रही थी। मैं अपने घर से अपनी विवाई के इंतजार में थी, लेकिन बारिश और बाढ़ की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। यह सब बहुत ही अनोखा और फिल्मी हो गया था। उस दिन कोई भी रोया नहीं था। ऐसा आम तौर पर होता है कि आप अपने लिए कुछ योजना बनाते हैं लेकिन जिंदगी अचानक ही आपकी योजना को और भी खूबसूरत बना देती है। जीवन के बेस्ट चैप्टर्स उसी समय लिए जाते हैं जब आप बदलाव का विरोध नहीं करते हैं और जो हो रहा है उसी के साथ हो लेते हैं।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

बता दें कि विवेक और दिव्यांका की शादी पिछले साल जुलाई में हुई थी। दिव्यांका अपनी शादी में काफी खूबसूरत लग रही थी। यहां तक की उनकी प्रि वेडिंग फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चित हुई थी।
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की जोड़ी ने सनाया-मोहित और अबिगेल-सनम को पीछे छोड़ते ‘नच बलिए सीजन 8’ हुए बाजी मार ली है। बता दें कि, ग्रांड फिनाले की दौड़ में दिव्यांका-विवेक, मोहित-सनाया और सनम-अबीगैल यह सेलिब्रिटी जोड़ियों आखिरी बची थी। इन तीनों के बीच ‘नच’ के मंच पर जबरदस्त मुकाबला हुआ।

ये भी पढ़ें - जानिए किस बारे में सोच रही है एम.एस धोनी की रिया शर्मा