अलगाववादी नेता यासीन मलिक श्रीनगर में गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 24 जून 2017, 3:41 PM (IST)

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के प्रमुख यासीन मलिक को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जेकेएलएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि मलिक को मैसुमा इलाके में स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। ज्ञातव्य है कि मलिक एक वर्ष से ज्यादा समय से हुर्रियत नेताओं सैयद अली शाह गिलानी और मीरवाइज उमर फारुक के साथ मिल कर कश्मीर घाटी में अलगाववादी प्रतिरोध का नेतृत्व कर रहे हैं।

यासीन मलिक को ईद के मौके पर संवेदनशीलता को देखते हुए गिरफ्तार किया गया है। मलिक को पुलिस ने मैसुमा इलाके में स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। ज्ञातव्य है कि घाटी में आतंकियों के लगातार मारे जाने के बाद पत्थरबाजी की घटनाएं भी काफी बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वहीं आतंकी घटनाओं में बढोतरी को रोकने के लिए सेना घाटी में स्पेशल ऑपरेशन चला रही है। जिससे आतंकियों का सफाया किया जा सके। बता दे हाल ही के दिनों में सेना ने डेढ दर्जन के करीब आतेकवादियों को मार गिराया है।

ये भी पढ़ें - यहां सुहाग उजड़ने के भय से करवा चौथ का व्रत नहीं