जयपुर। स्टार प्लस के शो इस प्यार को क्या नाम दूूं के एक प्रमोशनल इवेंट
में सोमवार को एक्ट्रेस रितु शिवपुरी मीडिया से रूबरू हुई और अपने अनुभव
साझा किए। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में टैलेंट से कहीं अधिक कनेक्शन जरूरी
है। सिर्फ टैलेंट की बदौलत एक कलाकार मुकाम हासिल नहीं कर सकता है। रितु
ने कहा कि उन्होंने थिएटर बिल्कुल नहीं किया, लेकिन घर में ही मिले अभिनय
के माहौल ने कैमरे से सच्ची दोस्ती करा दी।
अब आलम यह है कि जब कैमरा सामने
होता है तो मेरा 5 किलो खून बढ़ जाता है।रितु ने कहा कि मेरे लिए पापा (ओम
शिवपुरी) एक्टिंग का इंस्टीट्यूट रहे और मम्मी भी। पापा जोधपुर की आबोहवा
में पले बढ़े, वहीं मेरा बचपन जयपुर में सबसे अधिक बीता, लेकिन आज जब मैं
जयपुर आईं हूं तो मैं अपनी फैमिली को मिस कर रही हूं।
सिर्फ तकलीफ ही देता है प्यार
बॉलीवुड
में स्टार पुत्रों की नाकामयाबी को लेकर पूछे सवाल पर रितु ने कहा कि ऐसा
नहीं है कि रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन अच्छे एक्टर नहीं है। यह बात दीगर है कि
उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रंग नहीं जमा पाती है। उन्होंने कहा कि
इंडस्ट्री की मिस्ट्री ही यही है कि यहां फिल्म हिट होने का फॉमूला किसी के
पास नहीं है। बदलते सूरते हाल में यह बात उतनी ही अहम है कि जिसका
पीआर(पब्लिक रिलेशन) अच्छा है। वही कलाकार कामयाब की राह पकड़े हुए है। उन्होंने कहा कि इश्क, मोहब्बत, प्यार सिर्फ और सिर्फ
त्याग, बलिदान मांगता है। तकलीफ तो देता ही है। सिर्फ मम्मी-पापा का प्यार
ही आपको हर मुसीबत से लडऩे की ताकता देता है या आपको परेशानी से उबारता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रोमांच, एक्शन से भरपूर है यह शो
रितु ने कहा कि इलाहाबाद की पृष्ठभूमि पर बने इस शो में मनोरम दृश्य हैं,जो
हिन्दुत्व सांस्कृतिक थीम के साथ दर्शकों के लिए खास रहेगा। इस प्यार को
क्या नाम दूं में रोमांच, एक्शन, रहस्य, रोमांस समेत मधुर संगीत भी है।
अपने किरदार के बारे में रितु ने कहा कि इंद्राणी ऐसी महिला है जो बहुत
ज्यादा तेज और परफेक्शनिस्ट है। यदि वह किसी को कोई काम देती है, तो चाहती
है कि वह काम बिल्कुल उसके अनुसार हो। वह अपने घर में छोटी सी छोटी असंगति
को भी भांप लेती है। उसकी बेटियां उसका गौरव है। वह चाहती है कि उसकी तरह, उसकी बेटियां भी सर्वेसर्वा बन कर रहें। वह एक पेचीदा किरदार है,
जिसमें कई तरह के शेड्स हैं। वह एक रेगुलर मां नहीं है जिसे आप टीवी पर
देखते हैं। इस प्यार को क्या नाम दूं में सीमा आजमी, सलीना प्रकाश, जूही
असलम, मिताली नाग, समीर धर्माधिकारी जैसे कई कलाकार शामिल हैं। स्टार प्लस
पर यह शो 3 जुलाई से हर सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे प्रसारित होगा।
ये भी पढ़ें - ...और टोटके से दूर हो गया जानवरों का रोग!