‘पिंक’ और ‘नाम शबाना’ जैसी फिल्मों में दमदार भूमिका निभा चुकी तापसी पन्नू अब अपने तरीके से ही ईव-टीजर्स को सबक सिखाती दिखाई दे रही हैं। इसके लिए तापसी अपने फैन्स के इस्तेमाल कर ऐसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठा रही हैं। तापसी के इस एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें तापसी ने कैसे छेड़खानी करने वालों को सबक सिखा रही हैं। तापसी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
देशभर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई घटनाएं सामने आई हैं। इन सभी घटनाओं पर बॉलीवुड सेलिब्रेटिज ने काफी चिंता जाहिर की है। इसी कड़ी में तापसी ने एक वीडियो के जरिए महिलाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को कड़ा संदेश देने की कोशिश की है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
फेसबुक पर शेयर किए गए वीडियो में तापसी ने ईव-टीजर्स के खिलाफ निशाना साधा है। वीडियों में तापसी ऐसे उन लोगों को कड़ा संदेश दे रही हैं जो लड़कियों को देखकर उनपर भद्दे कमेंट करते हैं।
ये भी पढ़ें - Special: कुटिल मुस्कान, झुकी कमर, तल्ख संवाद अर्थात् ललिता पवार