सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस अभिनीत निर्देशक राज-कृष्ण की फिल्म रीलोड का नाम बदलकर अब ‘ए जेंटलमेन’ कर दिया गया है। हाल ही में इसी नाम से इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया गया है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पूर्व ही इसे ऋतिक रोशन अभिनीत और सिद्धार्थ आनन्द निर्देशित बैंग-बैंग का सीक्वल बताया जा रहा था। हालांकि बाद में इस बात को स्पष्ट कर दिया गया कि यह फिल्म बैंग-बैंग का सीक्वल नहीं है बल्कि यह एक दूसरी फिल्म है जिसमें दर्शकों को जबरदस्त एक्शन के साथ कॉमेडी का तडका देखने को मिलेगा। मोशन पोस्टर प्रदर्शन होने के साथ ही एक विचारणीय प्रश्न उभरा कि आखिर इस फिल्म का नाम क्यों बदला गया, जबकि इसे शूटिंग पूरी होने तक ‘रीलोड’ के नाम से प्रचारित किया जा रहा था।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
डीएनए के अनुसार, पहले दर्शक सोच रहे थे कि इस फिल्म का नाम बैंग-बैंग-2
होने वाला है, इसके चलते निर्देशक जोडी राज-कृष्ण ने इस फिल्म का नाम बदलकर
रीलोड कर दिया। हालांकि उन्हें इस बात का पहले से ही पता था कि फिल्म का
नाम बदला जाएगा। ए जेंटलमेन से पहले इसके निर्माताओं ने एक और नाम पर विचार
किया था, लेकिन वह नाम किसी को भी अच्छा नहीं लगा, उसके बाद इस फिल्म पर
‘ए जेंटलमेन’ के नाम पर मुहर लगाई गई। गौरतलब है कि यह फिल्म इस वर्ष 25
अगस्त को प्रदर्शित होने वाली है। यह पहला मौका होगा जब सिद्धार्थ
मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस की जोडी परदे पर नजर आएगी। हालांकि इन दोनों
ने इससे पहले करण जौहर की फिल्म ब्रदर्स में एक साथ काम किया है, लेकिन उस
फिल्म में इन दोनों ने देवर-भाभी का किरदार अदा किया था।
ये भी पढ़ें - क्या आपने देखी पूनम ढिल्लन की बेटी की गॉर्जियस तस्वीरें