विद्रूपताओं के बीच जूझते असहाय इंसान के द्वंद्व को दर्शाया

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 20 मई 2017, 9:35 PM (IST)

जयपुर। जयपुर सिटीजन फोरम की ओर से शनिवार को रवीन्द्र मंच के मुख्य सभागार में नाटक गिरफ्तारी का मंचन हुआ। वरिष्ठ रंगकर्मी रमा पांडेय द्वारा लिखित व निर्देशित नाटक का ताना-बाना आधुनिक विद्रूपताओं के बीच जूझते अकेले, असहाय इंसान के द्वंद्व के इर्द-गिर्द बुना गया। रमा थिएटर नृत्य विद्या (रत्नाव) की ओर से प्रस्तुत इस नाटक में जूडिशरी के कई रूपों को चित्रित किया गया, जो सामाजिक दृष्टि से अहम ही नहीं प्रासंगिक भी हैं। तमाम नाटकीय तत्वों से पूरक यह नाटक दुनिया के मशहूर लेखक फ्रांत्स काफ्का के जर्मन भाषा के उपन्यास द ट्रायल के हिंदी छायानुवाद का अभिनव प्रयोग रहा। नाटक में दर्शक अंत तक बंधे रहे। आकर्षक सेट सज्जा, उम्दा डायलॉग अदायगी और टाइमिंग ने नाटक को नए आयाम दिए। मंच पर करीब पैंतीस से अधिक कलाकारों ने अपने कसावट भरे अभिनय से कथानक को संपुष्ट किया।

नाटक में वरिष्ठ रंगकर्मी रमा पांडेय ने अभिव्यक्ति की भूमिका निभाई। तकरीबन दो घंटे के इस नाटक में भाव और अभिव्यक्ति का ताना-बाना बुना गया। नाटक की शुरुआत नगाड़े साज के साथ हुई। इसमें कलाकार हाथों में आईना लिए लोगों को उनके प्रतिबिंब दिखाने की बात कहते हैं।

इन कलाकारों ने किया अभिनय


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

नाटक में कलाकार रमा पांडेय, अशोक व्यास, अखिलेश द्विवेदी, दीपक मान, अंजू ठाकुर, दीपा रानी, अश्विनी ऑबेराय, सोनाल शुनेल, मंगतराम, अमरजीत अरोड़ा, मनीषा चौहान, विकास गुप्ता, चिराग, दुर्गेश कुमार, ज्योति रोहरा, राकेश कुमार, रोहन सिंह, अमित तोतिया समेत सह कलाकारों में संजय, सोयल, साहिल, तालिब हुसैन, कृष्ण भार्गव और लविना ने अपने उम्दा अभिनय से दर्शकों को नाटक से जोड़े रखा। प्रकाश संयोजन शहजोर अली व हिम्मत सिंह समेत रूप सज्जा बाबू खान की रही।

रत्नाव श्रद्धा अवॉर्ड


ये भी पढ़ें - शर्त या पागलपंथी!निगली एक फुट लंबी संडासी

कार्यक्रम के दौरान मरहूम पिंचू कपूर, मरहूम वासुदेव भट्ट, मरहूम विजय प्रभाकरन, चन्द्रमोहन, प्रमोद भसीन, भारतरत्न भार्गव, के.एल.जैन, माया असरानी, रामकिशोर, अब्दुल सत्तार और गोपाल को हाल में शुरू किया रत्नाव श्रद्धा अवॉर्ड प्रदान किया गया।


आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - यहां दीपक की लौ के रूप में आकर स्थापित हुईं मां चामुंडा


आगे तस्वीरों में देखें...



ये भी पढ़ें - इस कुण्ड में नहाने से भागते हैं भूत!


आगे तस्वीरों में देखें...



ये भी पढ़ें - इस कुण्ड में नहाने से भागते हैं भूत!

ये भी पढ़ें - इस पहाड़ से प्रकट हुई थी ज्वाला मां की स्वयंभू प्रतिमा