बांदा: बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई, 4 की मौत, सीएम योगी घायलों से मिले

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 20 मई 2017, 12:18 PM (IST)

बांदा। एक रोडवेज बस अचानक असंतुलित होकर खड्‌डे में पलट गई और हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। जिसमें 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक दर्जन लोग बुरी तरह घायल हो गए। आग में चपेट में आने के बाद बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।


दरअसल रोडवेज बस बांदा से हमीरपुर की ओर जा रही थी। पूरी घटना भाथा-जसपुरा रोड की है जहां पर रोडवेज बस की अचानक स्टेयरिंग फेल हो गई और बस अनियंत्रित होकर बाद में बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। हालांकि कुछ यात्री बस से कूद कर बाहर भागने में सफल रहे।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ भी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे और घायलों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। बता दें कि बांदा के बाद सीएम कानपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़े : यहां एक मुस्लिम ने दी थी गायों की रक्षा में जान