करौली। शहर के आराध्य भगवान मदनमोहनजी महाराज की नगरी में वैसे तो रोज ही धार्मिक आयोजन होते रहते हैं, लेकिन इस बुधवार को निकाली गई कलशयात्रा की बात ही निराली थी। करीब 1500 महिलाएं सिर पर कलश रख कलशयात्रा में शामिल हुईं। कलशयात्रा नगाडख़ाना दरवाजे से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य बाजार फूटाकोट, सीताबाड़ी, राधेश्याम फार्म हाउस होते हुए गोमतीदास बाबा के मंदिर पहुंची। वहीं यात्रा के साथ वजीरपुर गेट बाहर स्थित यादववाटी गोशाला में श्रीमद्भागवत गीता का आयोजन किया गया। गोशाला में श्रीमद्भागवत गीता का शुभारंभ होने के साथ ही माहौल धर्ममय हो गया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
श्रीमद्भागवत गीता में करौली नगरपरिषद सभापति राजाराम गुर्जर, पूर्व महिला
आयोग की सदस्य राजाराम गुर्जर, एडवोकेट कपिल पाराशर, भाजपा नेता बबलू
शुक्ला सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल