तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा को ‘खान’ से परहेज, दर्ज की शिकायत

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 17 मई 2017, 12:29 PM (IST)

ये तो सभी को मालूम है कि अभिनेता अरबाज खान और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने 11 मई को अपनी 18 साल पुरानी शादी को खत्म कर दिया है। बता दें कि अभिनेता अरबाज और मलाइका की तलाक की अर्जी कई दिनों से कोर्ट में अटकी हुई थी, हाल ही में कोर्ट ने अर्जी को मजूर दे दी गई है। तलाक के बाद अब खबर आ रही हैं कि मलाइका तलाक से पहले ‘खान’ सरनेम लगाने से परहेज नहीं था, लेकिन अब उन्हें ‘खान’ से परहेज है।

मलाइका को अपने नाम के पीछे ‘खान’ लिखा जाना बिलकुल पसंद नहीं आ रहा है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब मलाइका के साथ ऐसा हुआ तो वह काफी नाराज हो गई और आखिरकार इवेंट के आयोजकों को उनके नाम के पीछे से ‘खान’ हटाना पड़ा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में मलाइका तलाक के बाद एक इवेंट में गईं। इस दौरान उनकी नेमप्लेट पर उनके नाम के साथ ‘खान’ जोड़ कर उनका नाम मलाइका अरोड़ा खान लिखा था। लेकिन तलाक के बाद भी अपने नाम के पीछे ‘खान’ सरनेम उन्हें पसंद नहीं आया और उन्होंने इस बात अपनी शिकायत दर्ज की।


ये भी पढ़ें - B.Special: फोटोशूट, ड्रग्स, इस्लाम धर्म, जोगन...जुड़े ममता से ये विवाद

मलाइका की नाराजगी समझते हुए ऑर्गनाइजरों ने तुरंत अपनी गलती सुधारी और उनकी नेमप्लेट से ‘खान’ शब्द हटा दिया। हालांकि अभी तक मलाइका के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने अभी तक अपना नाम मलाइका अरोड़ा खान ही लिख रखा है।


ये भी पढ़ें - अनुष्का को इस बात पर है ‘नाज’, 9 साल, 14 फिल्में

लंबी डेटिंग के बाद मलाइका और अरबाज की 1998 में शादी हुई थी। उनका बेटा अरहान 14 साल का है। मलाइका और अरबाज को आखिरी बार टीवी रियलिटी शो पॉवर कपल में साथ देखा गया था। इस शो को दोनों ने कुछ समय के लिए एक साथ होस्ट किया था, बाद में मलाइका ने शो छोड़ दिया था। पिछले साल मार्च महीने में इनके अलगाव की खबरें आई थी।

ये भी पढ़ें - 10 साल पहले अभिषेक ने ऐश्वर्या को ऐसे किया था प्रपोज, तब मानी थी