आईपीएल मैच पर करोड़ों का सट्टा पकड़ा, पांच बुकी गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 17 मई 2017, 09:10 AM (IST)

भीलवाड़ा। आईपीएल मैच पर करोडों रुपए का सट्टा लगाते हुए पांच बुकी को भीलवाड़ा की प्रतापनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। इनके पास से 43 मोबाइल, 2 लैपटॉप व करोडों रुपए के हिसाब की पर्चियों सहित अन्य उपकरण बरामद किए है।

अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक गोपाल स्वरूप मेवाडा ने बताया कि आईपीएल पर सट्टा लगाने की शिकायत मुखबिरों से मिल रही थी। इस पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। जिसमें आईपीएस प्रोबेशनर मृदुल कच्छावा, आईपीएस प्रोबेशनर दिनेश कुमार, प्रतापनगर थाना प्रभारी नवनीत व्यास, हमीरगढ़ थाना प्रभारी गजराज सिंह सहित कई पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

इस टीम ने रीको थर्ड फेज स्थित जिलानी सेठ के मकान पर दबिश दी। जहां पर पांच व्यक्ति राजेश लूहानी, मनोज फतनामी, गौरव वाधवानी, राजेश कर्मचंदानी व गोविंद तेजवानी बूकी का कार्य कर रहे थे। इनके पास से करोडों रुपए का हिसाब, 43 मोबाइल, 2 लैपटॉप, एक टीवी व 2 एलसीडी बरामद की गई है। मेवाड़ा ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिनसे कई ओर स्टोरियों की भी जानकारी सामने आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - इस गांव में अचानक लग जाती है आग, दहशत में लोग