धूमधाम से मनाया गया इंटरनेशनल डांस डे

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 30 अप्रैल 2017, 8:32 PM (IST)

झांसी। जेसीआई कोहिनूर की ओर से रविवार को इंटरनेशनल डांस डे धूमधाम से मनाया गया। इसके अंतर्गत रुद्राक्ष डांस एकेडमी में डांस क्लासेज का आयोजन किया गया। जिसमें कई लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान आयोजकों ने कहा कि नृत्य एक कला है, जिसे छिपाना नहीं चाहिए।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

रुद्राक्ष डांस एकेडमी में जेसीआई कोहिनूर की अध्यक्षा वैशाली पुंशी की अध्यक्षता में हुई क्लासेज में प्रशिक्षक आलोक, रुद्राक्ष और आकाश ने महिलाओं को प्रशिक्षित किया। इस दौरान वैशाली ने कहा कि आज की व्यस्त दिनचर्या में महिलाएं अपने लिए समय नहीं निकाल पाती हैं। उनके इस संगठन का ये छोटा सा प्रयास है। जिसमें महिलाएं कुछ समय निकालकर अपनी प्रतिभा को निखार सकती हैं।

ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे

इस मौके पर नीता मिश्रा, रोशनी जसनानी, अंजली, सोनम, सौम्या अग्रवाल, राखी बजाज और पूजा समेत कई महिलाएं मौजूद रही।

ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे