बाबरी विध्वंस के आरोपी पवन पांडे का दावा- योजनाबद्ध गिराया गया बाबरी ढांचा

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 25 अप्रैल 2017, 4:44 PM (IST)

नई दिल्ली। बाबरी विध्वंस केस में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत 12 लोगों पर आपराधिक साजिश का मुकदमा चलाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह मामला एक बार फिर सुखिऱ्यों में है। इस मामले के मुख्य आरोपी पवन पांडे ने अब इस मामले में एक बड़ा दावा किया है। उसका कहना है कि बाबरी ढांचे को योजनाबद्ध तरीके से गिराया गया था और कल्याण सिंह के मुख्यमंत्री बनने के बाद ही इसकी तैयारी शुरू हो गई थी। एनडीटीवी इंडिया से बातचीत में पांडे ने दावा किया कि 6 दिसंबर को क्या होना है इसके लिए 5 दिसंबर को जो बैठक बुलाई गई थी उसमें आडवाणी, उमा भारती, अशोक सिंघल मौजूद थे।
बाबरी केस में पवन पांडे का दावा है कि भाजपा के बड़े नेताओं को इस साजिश की जानकारी थी। आडवाणी, उमा, सिंघल, कल्याण सिंह को जानकारी थी। बाबरी ढांचे को गिराने का काम योजनाबद्ध था। 1991 में कल्याण सिंह के सीएम बनते ही योजना तैयार होने लगी थी। 5-6 दिसंबर को क्या होना है, इसके लिए बैठक हुई थी। इस बैठक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, उमा भारती और विश्व हिंदू परिषद के अशोक सिंघल मौजूद थे। इसी बैठक में अंतिम रणनीति तैयार की गई थी। पांडे का कहना है कि हालांकि इस बैठक में दो मत हो गए थे। कुछ लोग विवादित ढांचे को गिराए जाने की बात कह रहे थे तो कुछ इसके पक्ष में नहीं थे। इस पूरे मामले में वेदांती महाराज के बयान से पवन पांडे नाराज हैं। उनका कहना है कि वेदांदी झूठ बोल रहे हैं, वह ढांचा गिराने के दौरान वहां मौजूद नहीं थे। बता दें कि बीजेपी के पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने कहा है कि अयोध्या में विवादित ढांचा आडवाणी और जोशी ने नहीं, बल्कि उन्होंने तुड़वाया। साथ ही उन्होंने कहा कि जो ढांचा उन्होंने तुड़वाया वहां कभी मस्जिद थी ही नहीं।
तब के शिवसेना के नेता और विधायक रहे पवन पांडे ने दावा किया है कि कारसेवकों को ढांचा तोडऩे की ट्रेनिंग दी गई थी, ढांचा कैसे तोडऩा है। दो जिलों में सैकड़ों कारसेवकों में पत्थर तोडऩे की विशेष ट्रेनिंग दी गई थी। पवन पांडे का कहना है कि अब तक उन्होंने कोर्ट में कुछ नहीं कहा है, क्योंकि कोर्ट में अभी तक उनके बयान दर्ज करने की बारी नहीं आई है। उन्होंने यह भी कहा कि वह जो कह रहे हैं, वही कोर्ट में कहेंगे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने ही मीर बाकी का पत्थर तोड़ा था। उनका दावा है कि पत्थर का एक हिस्सा है सीबीआई के पास है जबकि दो हिस्से उनके पास अब भी हैं।
कौन है पवन पांडे?

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

पवन पांडे बाबरी केस के मुख्य आरोपियों में से एक है। वह अयोध्या आंदोलन के वक्त यूपी शिवसेना के अध्यक्ष थे। पांडे बाल ठाकरे के काफी करीब रहे हैं। वह 1989 में आडवाणी की रथयात्रा में शामिल रहे थे। पांडे रामजन्मभूमि न्यास अध्यक्ष रामचंद्र परमहंस के भी करीबी रहे। 1990 में जब कारसेवकों पर फायरिंग शुरू हुई तो पांडे उसमें बाल बाल बचे थे। वह परमहंस के नेतृत्व में 17 बार जेल जा चुके हैं।

यहां सुहाग उजड़ने के भय से करवा चौथ का व्रत नहीं