गौ वंश बचाने आगे आए स्वयंसेवी संगठन

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 24 अप्रैल 2017, 9:52 PM (IST)

करौली। खास खबर पर खबर प्रसारित होने के बाद अब गौ वंशों के दिन फिरने वाले हैं। धौलादांता सहित आसपास पहाड़ पर गौ वंशों की बदतर हालत को लेकर खास खबर ने प्रमुखता से खबर प्रसारित की थी। जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और उप जिला कलक्टर महेंद्र सिंह यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सोमवार को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वहीं कई गौ सेवा समिति और स्वयंसेवी संगठन भी इस दिशा में आगे आए हैं। गौ वंश को बचाने व चारे पानी की व्यवस्था में जुटे समाजसेवी महेश चपराना ने बताया कि सवाई माधोपुर की गौ सेवा समिति व राधाकृष्ण गौशाला प्रबंधन के आशीष गुप्ता सहित ध्यान फाउडेंशन दिल्ली के मोहित कुमार, भरतलाल, भैरवधाम श्यारौली, अजय चपराना एडवोकेट सहित कई स्वयंसेवी संगठन के लोग गायों को बचाने के लिए चारे पानी की व्यवस्था में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

जेल जाने से बचाती हैं यह माता! चढ़ाते हैं हथकड़ी

इस दौरान मौके पर गायों के लिए चारे पानी के साथ छांव की पूरी व्यवस्था भी की गई।

शादीशुदा सरपंच बना मजनूं, महिला के साथ बातचीत की ऑडियो हुई वायरल