13 को हिसार आएंगी केंद्रीय मंत्री उमा भारती, कार्यक्रमों की तैयारियां तेज

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 08 अप्रैल 2017, 5:41 PM (IST)

हिसार। केंद्रीय जलसंसाधन मंत्री उमा भारती प्रवास कार्यक्रम के तहत 13 अप्रैल को हिसार पहुंच रही हैं। प्रवास के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां पार्टी के जिला संगठन ने तेज कर दी हैं।इसी के तहत आज मुख्य संसदीय सचिव डा. कमल गुप्ता, वेयर हाऊसिंग के चेयरमैन श्रीनिवास गोयल व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनियां शीशमहल में पहुंचे। वहां 13 अप्रैल को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें केंद्रीय मंत्री उमा भारती पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगी और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा करेंगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे


इस अवसर पर सीपीएस डा. कमल गुप्ता ने कहा कि इस तरह के प्रवास कार्यक्रमो से कार्यकर्ताओ में तो जोश भरता ही है और साथ ही अपने प्रिय नेता से मिलने पर एक नई तरह की ऊर्जा का संचार भी होता है जिससे कार्यकर्ता और अधिक लग्र व मेहनत से काम करता है।

जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनियां ने बताया कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती के प्रवास कार्यक्रम को लेकर पार्टी के सभी पदाधिकारियो की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पार्टी के जिला संगठन के लिए काफी अहम है और इसमें किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

रणबीर महेंद्रा ने इस शर्त के साथ की माइक्रोवेव डायोथर्मी मशीन भेंट..पढें


उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री उमा भारती के प्रवास कार्यक्रम के तहत 13 अप्रैल को दिल्ली रोड स्थित शीशमहल में सुबह 11.30 बजे केंद्रीय मंत्री भीम एप के बारे में जानकारी देंगी। 12 बजे वहीं पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 3.30 बजे केंद्रीय मंत्री पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी तथा शाम 4.30 बजे बालसमंद रोड स्थित लीलावती पैलेस में प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करेंगी।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सतीश सुरलिया, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री संदीप गोयल, आजाद नगर मंडल अध्यक्ष अनिल गोदारा, नारनौंद मंडल अध्यक्ष चान्दी राम, राजकुमार इंदौरा आदि भी उपस्थित रहे।

यहां सुहाग उजड़ने के भय से करवा चौथ का व्रत नहीं